'समय पर फैसले नहीं लेती सरकार..', आखिर किस तरफ था नितिन गडकरी का इशारा ?
'समय पर फैसले नहीं लेती सरकार..', आखिर किस तरफ था नितिन गडकरी का इशारा ?
Share:

नई दिल्ली: अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर अपने ही अंदाज में बात की है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सरकारों को नसीहत दी और कहा कि सरकार वक़्त पर फैसले नहीं लेती है और यह एक समस्या है। 

NATCON 2022 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, 'आप चमत्कार कर सकते हैं। यहां संभावनाएं भी मौजूद हैं और क्षमता भी है। मेरा कहना है कि देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर का भविष्य बहुत सुनहरा है। हमें अच्छी तकनीक और नए सुधारों को स्वीकार करना होगा। हमें विश्व और भारत की अच्छी रिसर्च तथा सफल प्रैक्टिस को स्वीकार करना होगा।' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि हमें पास वैकल्पिक चीजें होनी चाहिए। इससे हम गुणवत्ता से समझौता किए बगैर ही लागत में कमी ला सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि निर्माण के काम में समय काफी अहम होता है। यह सबसे बड़ी पूंजी है। लेकिन, सबसे बड़ी समस्या यह है कि सरकारें वक़्त पर फैसले नहीं लेती हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक और संसाधनों से भी यह बेहद अहम चीज है। उन्होंने कहा कि हमारे पास काफी क्षमता है, किन्तु हम 60 लाख करोड़ रुपये के ईंधन का इम्पोर्ट करते हैं और यह समस्या की बात है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा यह चीज़ ध्यान रखनी चाहिए कि काम वक़्त पर पूरे होने चाहिए।

पत्रकारों को दारु नहीं मिल रही, इसलिए वे नितीश कुमार के खिलाफ हैं.., JDU प्रमुख का विवादित बयान

'अगर अनुब्रत मंडल को नहीं छोड़ा तो..', TMC नेता को छोड़ने के लिए 'जज' को मिली धमकी

'बेवफा ना कहना, CM रहने की आदत पड़ी है', इस बच्चे ने गाया नीतीश कुमार पर गाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -