केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन ने दुनिया कहा अलविदा, एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन ने दुनिया कहा अलविदा, एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि
Share:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में देहांत हो गया है। राजेश्वरीबेन की उम्र 65 वर्ष की थी और वो फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थी। एक माह पूर्व ही उन्हें अहमदाबाद से मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया था।

एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि: शाह की बहन के निधन की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बोला है कि राजेश्वरीबेन का जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में शामिल हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले। 

शाह ने सभी कार्यक्रम रद्द किए: बीजेपी के एक पदाधिकारी ने इस बारें में बोला है कि वह कुछ समय से ठीक नहीं थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के आखिरी सांस ली। उन्होंने बोला है कि अपनी बहन की मृत्यु के उपरांत, शाह ने दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर चुके है। राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके आवास पर लाया गया है और उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान में किया जाने वाला है।

अहमदाबाद में थे शाह: गांधीनगर लोकसभा इलाके का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में ही थे । सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में 2 कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था। इतना ही नहीं अमित शाह बनासकांठा के देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी करने के लिए जाने वाले थे। दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था।

दांपत्य जीवन में बढ़ सकता है इन राशि के लोगों का तनाव, जानें अपना राशिफल

इन राशि के लोगों के लिए आर्थिक पक्ष से कुछ ऐसा रहने वाला है आज, जानें अपना राशिफल

इस राशि के लोग आज आएंगे कई परेशानियों से बाहर, जानें अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -