बलात्कारियों के घावों पर नमक और मिर्च रगड़ा जाना चाहिए : उमा भारती
बलात्कारियों के घावों पर नमक और मिर्च रगड़ा जाना चाहिए : उमा भारती
Share:

आगरा। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जब वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाल रही थीं तब उन्होंने बलात्कारियों का सामना करने के लिए उन्हें पीड़ितों के सामने ही टाॅर्चर किया था। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक रैली में कहा कि बलात्कारियों को उल्टा लटकाकर तब तक पीटा जाना चाहिए जब तक हम उनकी खाल न उधाड़ दें।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि उनके घावों पर नमक और मिर्च को रगड़ा जाना चाहिए। उनका कहना था कि बलात्कारियों के लिए मानवाधिकार की बात नहीं होना चाहिए। जब हमने बलात्कारियों पर कठोर दंड अपनाए तो पुलिस अधिकारियों ने आपत्ती जताई मगर पुलिस अधिकारियों को मैंने कहा कि बलात्कारियों को इस तह के दंड दिए जाने चाहिए।

उमा भारती ने सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर निशाना साधा। उनका कहना था कि वे पार्टी के लिए वोट की मांग तो कर रही हैं मगर बलात्कार पीड़िताओं से मिलने के लिए उनके पास समय तक नहीं है। उमा भारती का कहना था कि राज्य सरकार को बलात्कार के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करना चाहिए।

गंगा नहीं मोदी सरकार का मुद्दा-उमा

भूजल बोर्ड में काम नहीं होने से भड़की उमा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -