उमा भारती के बाद अब सुमित्रा महाजन से मिली साध्वी प्रज्ञा
उमा भारती के बाद अब सुमित्रा महाजन से मिली साध्वी प्रज्ञा
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात की। सुमित्रा महाजन भोपाल स्थित भाजपा कार्यलय में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से गर्मजोशी से मिलीं और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी वहां मौजूद थे।

आज दिल्ली में चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे अमित शाह और राजनाथ सिंह

इस तरह हुई मुलाकात 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा महाजन ने कहा कि पूर्व में साध्वी प्रज्ञा के एबीवीपी में रहने के दौरान उनकी उनसे कई मुलाकातें हुई। इंदौर में भी साध्वी प्रज्ञा से उनकी कई मुलाकातें हुई। इसी वजह से उन्होंने पार्टी ऑफिस में साध्वी प्रज्ञा से मिलकर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, इस मुलाकात के राजनीतिक कारण भी लगाए जा रहे हैं। इससे पहले उमा भारती भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिल चुकी हैं। 

आज से मैदान में आप, रोड-शो के जरिए प्रचार अभियान को धार देंगे केजरीवाल

पहले उमा भारती से हुई थी मुलाकात

इसी के साथ सुमित्रा ताई पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और कैलाश जैन के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के भोपाल आई थीं। इससे पहले मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। जब दोनों साध्वियां मिलीं तो यह दृश्य काफी भावुक था। सुश्री ठाकुर यहां स्थित सुश्री भारती के निवास स्थान पहुंची और उनसे मुलाकात की। 

मायावती ने दोहराया, नमो-नमो वाले जाएंगे और जय भीम वाले आएँगे

हरियाणा में कुछ तो है बात, जो यहाँ के लोग पीएम मोदी को देते हैं चुनौती - अरविन्द केजरीवाल

अभी नहीं है पीएम पद के लिए वेकेंसी, मोदी जी ही लेंगे शपथ - रामविलास पासवान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -