औरंगज़ेब के समर्थन में उद्धव ठाकरे? पोस्टर में दिखा क्रूर मुगल बादशाह
औरंगज़ेब के समर्थन में उद्धव ठाकरे? पोस्टर में दिखा क्रूर मुगल बादशाह
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के कई क्षेत्रों में औरंगजेब के साथ शिवसेना-UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व प्रकाश अंबेडकर ने औरंगजेब के कथित कब्र पर जाकर सजदा किया था। ये पोस्टर मुंबई के माहिम क्षेत्र में लगाए गए हैं। पोस्टर बुधवार-बृहस्पतिवार (21-22 जून 2023) की रात में लगाए गए हैं। हालाँकि, ये साफ नहीं हो सका है कि पोस्टर किसने लगाए हैं। पुलिस ने इन पोस्टर को हटा दिया है। 

पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। कानून व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करेगी। दरअसल, औरंगजेब को लेकर बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। कुछ हफ्ते पहले एक रैली में औरंगजेब का पोस्टर लहराया गया था। बीड, लातूर, अहमदनगर, कोल्हापुर समेत कई क्षेत्रों में कुछ युवकों द्वारा अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीरें लगाई गई थीं। तत्पश्चात, इन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

बता दे कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर 17 जून 2023 को औरंगजेब की कब्र पर गए थे तथा सजदा किया था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने बोला था, “मैं यहाँ पर्यटन स्थल के तौर पर आया हूँ। औरंगजेब के नाम पर जिस प्रकार लड़ाइयाँ लगाने का काम चल रहा है। ऐसे व्यक्तियों से मैं बोलना चाहता हूँ कि यहाँ औरंगजेब ने 50 वर्ष राज किया है। ये किसी से मिटाते नहीं बनेगा।” प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ने कुछ माह पर उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ औपचारिक समझौते भी किए हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं घटनाओं के कारण तीनों की तस्वीरें जोड़कर बैनर बनाए गए तथा उन्हें लगाया गया।

गुजरात में ED का एक्शन! सुरेश जगुभाई पटेल के कई ठिकानों पर रेड, 100 से अधिक संपत्ति और करोड़ों की नकदी बरामद

पिथौरागढ़ में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 9 लोगों की हुई मौत

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अब स्कार्पियो में हुआ IED ब्लास्ट, 3 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -