तेज गति का युवक ले रहे थे आनंद और हो गए मौत का शिकार
तेज गति का युवक ले रहे थे आनंद और हो गए मौत का शिकार
Share:

आज इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि दुनियाभर में हर दिन हजारों की मात्रा में जुर्म और घटनाओं के मामले बढ़ रहे है, हर दिन कोई अपना इन घटनाओं की साजिश का शिकार हो रहा है, जिसके बाद आम जनता ही नहीं दुनिया भर के कई बड़े लोगों में भी दहशत बढ़ती ही जा रही है, और अब तो लोगों में घटनाओं के प्रति खौफ और मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। तो वहीं  हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। नए कात्रज टनल के पास दरी पुल पर तेज़ गति से जा रही टू-व्हीलर के स्लीप होने से हुई दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। 

जंहा शुक्रवार की रात यह घटना घटी। इस घटना में अरमान शब्बीर शेख (उम्र 20, नि-नाईक चाल, बापोड़ी ) और ऋषिकेश सुरेंद्र जाधव (उम्र 23, नि- गुरुदत्तनगर, पिंपले गुरव )की मौत हो गई। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त थे। वे गुरुवार की शाम पांच बजे बाईपास मार्ग से पुणे के लिए निकले थे।

मिली जानकारी के अनुसार नए कात्रज टनल के पास दरी पुल से कुछ दुरी पर तेज़ गति से जा रही शेख की टू-व्हीलर स्लीप कर गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर मोहन देशमुख कर रहे है।

ब्राजील में अनियंत्रित हुई बस पुल से नीचे गिरी, हादसे में गई कई लोगों की जान

जिनेवा में चौथी सीरियाई संवैधानिक वार्ता हुई समाप्त

अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य नहीं, जो बाइडन ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -