प्रधानी चुनाव का था विवाद, सरेराह दो युवकों को मार दी गोली
प्रधानी चुनाव का था विवाद, सरेराह दो युवकों को मार दी गोली
Share:

प्रयागराज: जिले के गंगापार नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर में बीते रविवार की शाम चौकाने वाली घटना घटी। बताया जा रहा है यहाँ कार में सवार दो व्यक्तियों पर बदमाशों ने गोलीबारी कर दी और इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है घायल व्यक्ति को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (गंगापार) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि, 'प्रतापगढ़ जनपद के थाना संग्रामगढ़ निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि नवाबगंज थाना अंतर्गत श्रृंगवेरपुर में उन पर दो व्यक्तियों ने गोलीबारी कर दी।' इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संतोष सिंह अपने मित्र हरेंद्र मिश्रा के साथ कार से फाफामऊ की ओर आ रहे थे, इसी बीच श्रृंगवेरपुर में दो व्यक्तियों- नीरज सिंह और धीरज सिंह ने उनकी कार रुकवाकर उन पर गोलीबारी कर दी। वहीं यह घटना होने के तुरंत बाद हरेंद्र मिश्रा (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी तरफ गोली लगने से घायल संतोष सिंह को एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार यह मामला वाद-विवाद से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (गंगापार) अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि संतोष सिंह के परिजन प्रतापगढ़ से आए हैं, जिनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि पूछताछ में संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानी के चुनाव को लेकर दूसरे पक्ष नीरज और धीरज सिंह से उनका विवाद था।

'बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना', BJP में जाने की अटकलों के बीच बोले कुलदीप बिश्नोई

'पिल्ले का नाम मोहम्मद, स्तनों में छुपाए बम', BJP प्रवक्ता के ट्वीट के बाद अकाउंट डिएक्टिवेट

'मैंने कहा था मैं फिर आऊंगा', बहुमत मिलते ही बोले देवेंद्र फडणवीस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -