'बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना', BJP में जाने की अटकलों के बीच बोले कुलदीप बिश्नोई
'बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना', BJP में जाने की अटकलों के बीच बोले कुलदीप बिश्नोई
Share:

राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस से निकाले गए कुलदीप बिश्नोई ने आज यानी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जी हाँ और भाजपा के दोनों सीनियर नेताओं से मुलाकात के बाद बिश्नोई ने एक ट्वीट किया, जो चर्चा में बन गया। इसी के साथ बिश्नोई ने यह भी लिखा कि, 'अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना।' जी हाँ और बिश्नोई के इस ट्वीट के बाद कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जी दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल भी हो सकते हैं। जी दरअसल बिश्नोई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'अमित शाह से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। वे एक सच्चे राजनेता हैं। मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है।'

इसी के साथ कुलदीप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में लिखा कि, 'मैं जेपी नड्डा से मिलकर अति गर्वित हुआ। उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मिलों अलग दिखाता है। उनकी सक्षम अध्यक्षता में भाजपा ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।' आपको पता हो हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई को 11 जून को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। जी दरअसल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कार्तिकेय शर्मा के लिए 'क्रॉस वोटिंग' की थी।

वहीं कार्तिकेय शर्मा को बीजेपी और उसके सहयोगी दल जेजेपी का समर्थन हासिल था और कुलदीप बिश्नोई को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। उनका बगावती तेवर कांग्रेस को ऐसा भारी पड़ा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के जाने-माने नेता अजय माकन चुनाव हार गए। आपको बता दें कि कुलदीप बिश्नोई हरियाणा की राजनीति में गैर-जाट चेहरा माने जाते हैं और उन्हें सियासत विरासत में मिली है। बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं, साल 1998 में अपने पिता भजन लाल की परंपरागत सीट आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई पहली बार कांग्रेस से विधायक बने और हिसार से सांसद भी रहे।

राज्यपाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर अतिथि बनें दिव्यांग बच्चे

'गर्दन अलग कर देंगे अगर हिंदू धर्म में।।।', महुआ का बयान सुन बोले कैलाश विजयवर्गीय

संयुक्त राष्ट्र ने देशो से सतत विकास लक्ष्यों पर कार्रवाई तेज करने का आग्रह किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -