ईद की नमाज़ के दौरान आपस में लड़ पड़े मुस्लिमों के दो गुट, राजस्थान और यूपी में जमकर चले लाठी-पत्थर
ईद की नमाज़ के दौरान आपस में लड़ पड़े मुस्लिमों के दो गुट, राजस्थान और यूपी में जमकर चले लाठी-पत्थर
Share:

लखनऊ/जयपुर: उत्तर प्रदेश के सम्भल और राजस्थान के नागौर में ईद की नमाज पड़ने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में ही लड़ पड़े। इस दौरान जमकर गोलीबारी होने और कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, संभल में ईद की नमाज के बाद सदीरनपुर गाँव में चली ताबड़तोड़ गोलियों से बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिसके बाद उनको जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ से उनको हाई सेंटर रेफर किया गया है।

 

ये मामला संभल के थाना असमोली क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहाँ पुरानी दुश्मनी के कारण मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष पूर्व प्रधान है। दोनों तरफ से गोलीबारी, पथराव और लाठी डंडे चले, जिसमें 4 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस घटना की जाँच में लग गई है। पुलिस ने बताया कि सदीरनपुर में ईद की नमाज के बाद मिलन समारोह के दौरान फिरोज और आकिल में मक्का बीनने के पैसों को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। दोनों पक्ष मुस्लिम हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में लग गई है।

राजस्थान में भी ऐसी ही घटना :-

उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान के नागौर में ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के दो समूह आपस में भिड़, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। यह घटना नागौर शहर के किदवई मोहल्ले की है। बताया जा रहा ​है कि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। उन्होंने एक दूसरे पर ​जमकर पत्थरबाजी की, जिससे वहाँ 6 से ज्यादा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह पूरी घटना ईद की नमाज पढ़ने के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को काबू किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, किदवई कॉलोनी में मंगलवार (3 मई 2022) को ईद के पर्व पर एक पक्ष की लड़कियों पर दूसरे पक्ष के युवकों ने फब्तियाँ कसी थीं। इसके अलावा छेड़खानी की बात भी सामने आई है, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। लगभग 100 से अधिक लोग आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की। इसके बाद उपद्रवियों ने 10-12 बाइकें भी तोड़ दी। वहीं, पत्थरबाजी में 6 लोग जख्मी हो गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

कोतवाली SHO बृजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि फिलहाल स्थिति काबू में है। चारों घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। वहीं, नागौर CO विनोद कुमार सीपा ने बताया कि एक ही समुदाय के दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

डेनमार्क में हुआ PM मोदी का भव्य स्वागत, PM मेटे के साथ कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

अमित शाह बोले- शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाने में क्षेत्रीय भाषाएं अहम भूमिका निभाएंगी

टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि आज, जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -