खिलौनों को लेकर भिड़ गए दो ग्रुप, कोल्हापुर के बाद इस शहर में लगाना पड़ा कर्फ्यू
खिलौनों को लेकर भिड़ गए दो ग्रुप, कोल्हापुर के बाद इस शहर में लगाना पड़ा कर्फ्यू
Share:

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पश्चात् अब एक और शहर में तनाव के कारण कर्फ्यू लगाना पड़ा है। जलगांव के अमलनेर कस्बे में दो समूहों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तत्पश्चात, पथराव होने लगा। यहां 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। प्राप्त खबर के अनुसार, शुक्रवार को बच्चों के खिलौनों को लेकर कुछ कहासुनी आरम्भ हुई थी। फिर विवाद बढ़ता ही गया तथा पत्थरबाजी होने लगी। 

तत्पश्चात, पूरे कस्बे में हिंसा होने लगी। इस मामले में 100 मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा 31 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। खबर प्राप्त होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक रेड़ी को पलट देते हैं तथा फिर ईंट से तोड़ देते हैं। 10 जून को ही यहां कर्फ्यू लगा दिया गया। 

जलगांव के एसपी एम राजकुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात कही है। उन्होंने कहा, दो समूहों में छोटी सी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा माहौल शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अफवाहें ना फैलाई जाएं। वहीं SDM ने लोगों से कर्फ्यू में सहयोग करने की अपील की है। बता दे कि पिछले हफ्ते कोल्हापुर में हिंसा के चलते तनाव व्याप्त था। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर यहां हिंसा आरम्भ हो गई थी। औरंगजेब एवं टीपू सुल्तान की तस्वीर के मामले को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई थी। फिर प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। 

'MP ‘सत्ता विरोधी लहर’ नहीं, योजनाएं बदल रहीं लोगों की जिंदगी', CM शिवराज

'राजनीति में करप्शन की जगह नहीं', गहलोत पर पायलट ने कसा तंज

गुजरात स्टोरी: अफगानिस्तान में हमला करने जा रहे थे भारतीय आतंकी ! जिहादी मैडम सहित 4 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -