कमल संदेश पद यात्रा में आपस में भिड़े भाजपा के दो दल, बरसीं लाठियां और गोलियां
कमल संदेश पद यात्रा में आपस में भिड़े भाजपा के दो दल, बरसीं लाठियां और गोलियां
Share:

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित बहेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कमल संदेश पद यात्रा के दौरान भाजपा के दो गुट आपस में उलझ गए, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले को शांत कराने का प्रयास किया पर उन्हें सफलता नहीं मिली. मारपीट में दोनों दलों के बीच जमकर लाठियां बरसी साथ ही गोलीबारी भी की गई. इस बवाल में एक भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गया, घटना के बाद एक दल दूसरे दल के खिलाफ मामला दर्ज करवाने थाने पहुंच गया, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया.

बेमेतरा: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात था जवान, लैपटाप मिलने पर कांग्रेस का हंगामा

दरअसल, भाजपा के यह दोनों दल जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के गांव महेवा के हैं, यहां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद दूसरी बार चुनाव करवाया गया था, इस चुनाव में भाजपा के ही दो कार्यकर्ता गोविन्द त्रिपाठी और अशोक चौबे ने एक दूसरे के विरुद्ध परचा भरा था. चुनाव के दौरान भाजपा की महिला विधायक सावित्री कठेरिया और जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने अपना समर्थन अशोक चौबे को दिया, जिसके कारण अशोक चौबे चुनाव जीत गए और गोविन्द त्रिपाठी को चुनाव की हार हुई.

राजस्थान चुनाव: चुनावी रण में 2294 में से 319 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके नाम में है राम

मंगलवार को कमल सन्देश पद यात्रा में जब भाजपा ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे और महिला विधायक सावित्री कठेरिया घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, उसी दौरान हारे हुए प्रत्याशी गोविन्द त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ उनके सामने आ गए और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई, इस दौरान लाठियों से मारपीट शुरू हो गई और इसी बीच गोलाइयाँ भी चलने लगी. फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है.

खबरें और भी:-

राजस्‍थान: चुनाव के दौरान दो दशकों से बदल रही बाजी, इस बार किसके सिर सजेगा ताज

तेलंगाना: पुलिस ने आधीरात को फायरब्रांड नेता रेवंत रेड्डी को किया गिरफ्तार

सुरजेवाला ने कहा मोदी सरकार बनी भगोड़ों की ट्रेवल एजेंसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -