शनि मंदिर के बाद भूमाता ब्रिगेड के निशाने पर है मुंबई की ये दरगाह...
शनि मंदिर के बाद भूमाता ब्रिगेड के निशाने पर है मुंबई की ये दरगाह...
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र के देवस्थानों में महिलाओं के प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाने का विरोध करने वाली भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई की हाजी अली दरगाह में पीर हाजी अली शाह बुखारी की मजार तक जाने का आंदोलन करेगी। इस मामले में ब्रिगेड अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने घोषणा करते हुए कहा कि उनका आंदोलन 28 अप्रैल को दरगाह में प्रवेश किया जाएगा। इसे लेकर ब्रिगेड कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष तृप्ति देसाई के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।

हालांकि ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने कहा कि दरगाह में प्रवेश का अधिकार प्राप्त करने के लिए देसाई ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर हाजी अली फाॅर आॅल फोरम का गठन भी किया। तृप्ति देसाई ने कहा कि इस तरह का आंदोलन किसी धर्म के विरूद्ध नहीं है वे तो यह चाहती हैं कि महिलाओं को समानता का अधिकार मिले।

इस मामले में फोरम के संयोजक जावेद आनंद ने कहा कि उनका मानना है कि दरगाह में महिलाओं के प्रवेश का मसला धार्मिक नहीं है। यह परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस मामले पर हंगामा ठीक नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -