त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बने माणिक साहा, कहा- 'बीजेपी के विकास...'
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बने माणिक साहा, कहा- 'बीजेपी के विकास...'
Share:

त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मणिक साहा ने आज यानी रविवार को शपथ ले ली है। जी दरअसल उन्हें राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण राय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं शपथ लेने के बाद माणिक ने कहा कि हम पीएम मोदी और बीजेपी के विकास के मुद्दे को लेकर ही राज्य में काम करेंगे। इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोगों की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही मुख्य मुद्दा होगा। राज्य में भाजपा के लिए कोई राजनीतिक चुनौती नहीं है। बता दें कि देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद 69 वर्षीय डॉ साहा को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया था।

साहा ने त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। आप सभी को बता दें कि, बीते दिन बिप्लब देब के राज्यपाल एसएन आर्य को अपना इस्तीफा सौंपे जाने के तुरंत बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष साहा को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर एक बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। जी हाँ, आपको बता दें कि मणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं। वहीं पार्टी ने चुनावों से ठीक एक साल पहले उन पर भरोसा जताते हुए ये अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से त्रिपुरा में बीजेपी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी था, साथ ही इसके पीछे की वजह बिप्लब देब को बताया जा रहा था। वहीं इससे पहले शुक्रवार 13 मई को बिप्लब देब ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जी हाँ औरइस मुलाकात के ठीक 24 घंटे बाद 14 मई को उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देब ने ये साफ कर दिया कि आलाकमान के कहने पर ही उन्होंने ये फैसला लिया है।

दूसरी तरफ बिप्लब देब ने इस्तीफा देने के बाद कहा, ''पार्टी सबसे ऊपर है। मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे लगता है कि जो जिम्मेदारी दी गई, उसके साथ मैंने न्याय किया फिर चाहे राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष का पद हो या त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी। मैंने त्रिपुरा के संपूर्ण विकास के लिए कार्य किया और सुनिश्चित किया कि राज्य के लोगों के लिए शांति हो।'' इसके अलावा आगे उन्होंने यह भी कहा, ''साल 2023 में चुनाव आ रहा है और पार्टी चाहती है कि जिम्मेदार संयोजक यहां प्रभार संभाले। सरकार तभी बन सकती है जब संगठन मजबूत हो।'' वहीं बिप्लब देब के इस्तीफा देने के बाद बीते दिन शाम को बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई। इसके लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी जनरल सेक विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। वहीं बीजेपी विधायक दल की बैठक में साहा के नाम पर मुहर लगाई गई।

शरद पवार के सपोर्ट में राज ठाकरे, जानिए क्या है मामला?

'मुन्नाभाई खुद को बालासाहेब ठाकरे समझता है', राज ठाकरे पर CM उद्धव का निशाना

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने दिया देश की अखंडता का सन्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -