खाई में गिरा ट्रक हो गई 1 की मौत और 6 घायल
खाई में गिरा ट्रक हो गई 1 की मौत और 6 घायल
Share:

फतेहपुरः बुधवार सुबह 9 बजे करीब 10 बजे लोक निर्माण विभाग उपमंडल बडूखर का ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे 1 की मौत और 6 लोग घायल हो गए। पुलिस वारदात की तहकीकात कर रही है।

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग उपमंडल बडूखर का वाहन (नं. एच.पी. 54-1720) सुबह 9 बजे मजदूर रमेश चंद, अमर सिंह, विधि चंद, बलदेव सिंह, शेर सिंह, प्यार चंद व ड्राइवर दर्शन सिंह सहित तारकोल लेने हेतु मंडल फतेहपुर के लिए रवाना हुए थे। फतेहपुर से महज आधा किलोमीटर दूर तीखे मोड़ पर करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे मजदूर प्यार सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घटना का कारण ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया जिप सदस्य व भाजपा नेता जगदेव सिंह, अधिशासी अभियंता फतेहपुर एमपी धीमान और जेई गणेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों व पुलिस की मुस्तैदी से घायलों को तुरंत सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया जिनमें से 2 गंभीर घायलों को नूरपुर रैफर किया गया। मृतक प्यार सिंह के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -