भाजपा हेडक्वार्टर में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत, महिलाएं बोलीं- 27 सालों से केवल सुना था, हमने इतिहास बनते देखा
भाजपा हेडक्वार्टर में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत, महिलाएं बोलीं- 27 सालों से केवल सुना था, हमने इतिहास बनते देखा
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओं ने राज्यसभा द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित किए जाने को लेकर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। भाजपा केंद्रीय कार्यालय विस्तार में महिला पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में से एक ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के पारित होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि हमने इतने सालों तक 33 प्रतिशत आरक्षण के बारे में केवल सुना था।

उन्होंने कहा कि, "हम संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के पारित होने पर वास्तव में खुश हैं। हम खुश हैं क्योंकि हम आधी आबादी हैं और इतने सालों से केवल 33 प्रतिशत आरक्षण के बारे में सुन रहे थे।" पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर में एकत्र होने पर भाजपा की महिला पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को 'धन्यवाद मोदी जी' पोस्टर पकड़े देखा गया।  यहाँ मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 'मैं आज देश की हर माता को, बहन को, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  कल और परसों हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है और हम सबका सौभाग्य है कि ये इतिहास बनाने का अवसर कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है।'

 

उन्होंने कहा कि, 'आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी। मैं पूरे देश को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत बहुत बधाई देता हूं। कभी-कभी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। आज हम सभी ऐसे ही एक निर्णय के साक्षी बने हैं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'संसद के दोनों सदनों द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ है। आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें और बेटियां आज खुशी मना रही हैं, हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'कोटि-कोटि माताओं, बहनों के सपने को पूरा करने का सौभाग्य हमारी भाजपा सरकार को मिला है। इसलिए राष्ट्र को सर्वप्रथम मानने वाली पार्टी के रूप में, भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में ये हमारे लिए गर्व का विषय है।'  पीएम मोदी ने कहा कि, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है।' उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए BJP तीन दशक से प्रयास कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है। भारत को विकसित बनाने के लिए, आज भारत नारी शक्ति को खुला आसमान दे रहा है। आज देश, माताओं-बहनों-बेटियों के सामने आने वाली हर अड़चन को दूर कर रहा है।

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न :-
भाजपा कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाते दिखे। एक महिला ने कहा कि, "इस बिल का 27 साल से इंतजार था... एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। बिल एक स्वर्ण युग में पारित हुआ। यह महिलाओं के लिए एक बड़ा दिन है।"

खालिस्तान विवाद: जिस सिंगर ने भारत के नक़्शे से पंजाब-कश्मीर और पूर्वोत्तर को काटा, उस 'शुभ' के समर्थन में उतरे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने किया बरी, कांग्रेस ने दर्ज कराया था केस, पुलिस को भी पड़ी फटकार

'भाजपा-RSS, मोदी, भारत में बोलने की आज़ादी नहीं..', नॉर्वे की यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का भाषण, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -