खालिस्तान विवाद: जिस सिंगर ने भारत के नक़्शे से पंजाब-कश्मीर और पूर्वोत्तर को काटा, उस 'शुभ' के समर्थन में उतरे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
खालिस्तान विवाद: जिस सिंगर ने भारत के नक़्शे से पंजाब-कश्मीर और पूर्वोत्तर को काटा, उस 'शुभ' के समर्थन में उतरे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
Share:

चंडीगढ़: भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक तनाव के बीच, पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आज शुक्रवार (22 सितंबर) को कनाडा स्थित पंजाबी गायक शुभनीत सिंह, जिन्हें शुभ के नाम से भी जाना जाता है, का समर्थन किया है। बता दें कि, शुभनीत सिंह, खालिस्तान मुद्दे के लिए अपने कथित समर्थन पर आलोचना का सामना कर रहे हैं।

 

दरअसल, सिंगर शुभ ने अपनी एक ट्विटर पोस्ट में भारत का एक गलत नक्शा अपलोड किया था. जिसमें देश के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्य को शामिल नहीं किया गया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था ‘प्रे फॉर पंजाब’। जिसके बाद सिंगर पर खालिस्तान को समर्थन देने का आरोप लग रहा है। इसी कारण भारत में होने वाला उनका शो भी रद्द कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर इन्ही शुभ के समर्थन में उतरे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता ने कहा कि वह "पंजाब के लिए बोलने वाले शुभ जैसे युवाओं को लेबल करने का कड़ा विरोध करते हैं और पंजाबियों को अपने राष्ट्रवाद का कोई सबूत देने की ज़रूरत नहीं है।''

उन्होंने आगे कहा कि, "हालांकि हम कांग्रेस पंजाब में खालिस्तान के विचार का दृढ़ता से विरोध करते हैं और राष्ट्र-विरोधी ताकतों के खिलाफ सक्रिय रूप से अपनी लड़ाई लड़ते हैं, मैं शुभ जैसे हमारे युवाओं को राष्ट्र-विरोधी के रूप में लेबल करने का दृढ़ता से विरोध करता हूं, जो पंजाब के लिए बोलते हैं। हमारे राष्ट्रवाद के बारे में कोई सबूत देने की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा कि, "हमें कमजोर करने के लिए पंजाबियों के खिलाफ कुछ ताकतों द्वारा किया जा रहा यह प्रचार बेहद निंदनीय है। हमारे युवाओं को कलंकित करने के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों को खारिज किया जाना चाहिए। जय हिंद! जय पंजाब।" 

 

बता दें कि, अमरिंदर सिंह का ट्वीट शुभ द्वारा इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने भारत में अपने शो रद्द होने पर निराशा व्यक्त की थी। गायक ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, "भारत मेरा भी देश है। मेरा जन्म यहीं हुआ। यह मेरे गुरुओं और मेरे पूर्वजों की भूमि है।" उनकी यह प्रतिक्रिया खालिस्तानी समूहों को समर्थन देने और भारत का विकृत नक्शा साझा करने को लेकर उनके शो रद्द किये जाने के बाद आई है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के बारे में जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और चीन के बीच राजनयिक तनाव बढ़ने के बाद से शुभ को खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

'भाजपा-RSS, मोदी, भारत में बोलने की आज़ादी नहीं..', नॉर्वे की यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का भाषण, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने किया बरी, कांग्रेस ने दर्ज कराया था केस, पुलिस को भी पड़ी फटकार

ड्राइवर-सर्वर, चौकीदार..! G20 के 3000 कर्मचारियों के लिए पीएम मोदी ने रखा डिनर, आज 'भारत मंडपम' में भव्य आयोजन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -