यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले यात्रियों का होगा बीमा
यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले यात्रियों का होगा बीमा
Share:

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन यात्रियों का दस लाख रुपए का बीमा होगा। जानकारी के अनुसार बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए सरकारी बीमा कंपनियों से संपर्क किया है। वहीं बता दें कि टोल में प्रीमियम की धनराशि को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही आपको ज्ञात हो कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हर साल बड़ी संख्या में हादसे होते हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान भी चली जाती है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। 

राजस्थान चुनाव: 199 सीटों के लिए मतदान शुरू, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने डाला वोट

वहीं घायलों के उपचार के लिए प्राधिकरण ने पंद्रह अस्पतालों से अनुबंध किया है। इसमें छह अस्पताल आगरा के, पांच मथुरा व चार गौतमबुद्धनगर के हैं। साथ ही कई बार परिवार इस रकम को वहन करने की स्थिति में नहीं होता और घायल की मौत हो जाती है। वहीं घायलों की मौत रोकने के लिए ही प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए बीमे की अहम पहल की है। सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों का बीमा कराया जाएगा।

आरोपी ने जुर्म छिपाने के लिए बच्चे के सौ टुकड़े किए

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने वालों की जेब अब और भी ज्यादा ढीली होगी। जेपी इंफ्राटेक ने सोलर एलईडी लाइट का खर्च जुटाने के लिए प्राधिकरण को बीस पैसे प्रति किलोमीटर सेस लगाने का प्रस्ताव दिया है। प्राधिकरण दस पैसे की दर से सेस लगाने पर विचार कर रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों की बड़ी वजह अंधेरा है। इसके अलावा अपराधी भी अंधेरे का फायदा उठाते हैं। एक्सप्रेस-वे के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। जेपी इंफ्राटेक ने 20 पैसे प्रति किमी सेस लगाकर यह रकम जुटाने का प्रस्ताव दिया है।


खबरें और भी

हरियाणा के मंत्री का विवादित बयान, कहा- देश के धब्बे हटाने के लिए अयोध्या में मंदिर बनाएं

ये दरिंदा रेप करने के बाद कर देता था कत्ल और फिर लाश के साथ करता था रेप

बुलंदशहर हिंसा: तो क्या बीजेपी ने खुद गाय काटी और अपने लोगों को भेज कर दंगे करवाए ?- अरविन्द केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -