उपचुनाव : रतलाम में BJP-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, देवास में BJP की जीत
उपचुनाव : रतलाम में BJP-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, देवास में BJP की जीत
Share:

रतलाम/देवास : रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने उम्मीद के अनुसार बढ़त बनाई हुई है। वे 24 हजार से अधिक मतों से अपने निकटम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। वोटों की गणना ईवीएम से प्रातः 8 बजे से चल रही है। दूसरी ओर देवास विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत गई है। भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी राजे यहां पर 28000 मतों से विजय हुई।

दरअसल यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक महाराज तुकोजीराव पंवार की सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद उनकी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी गायत्री देवी राजे चुनाव में मैदान में आईं। दूसरी ओर झाबुआ में कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने प्रतिद्वंदी से 27938 मतों से आगे चल रहे हैं। 

रतलाम - झाबुआ संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। दरअसल रतलाम क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया आगे चल रही हैं तो झाबुआ में कांतिलाल भूरिया बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आलीराजपुर में पटाखे चलाकर उत्साह मनाना प्रारंभ कर दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -