क्या अम्मा दोहराऐंगी MGR की सफलता
क्या अम्मा दोहराऐंगी MGR की सफलता
Share:

चेन्नई : तमिलनाडु और देश के दूसरे भागों में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का भाग्य इन दिनों चुनावी मशीनों में कैद होने जा रहा है। सभी के बीच सवाल इस बात का है कि क्या अम्मा फिर से राजनीतिक पारी में सफल हो पाऐंगी। उनके राजनीतिक विरोधी भी उनके राजनीतिक नेतृत्व की प्रशंसा करते हैं।

वे भी यह मानते हैं कि अम्मा का अपनी पार्टी और सरकार में अच्छा वर्चस्व है। दरअसल वे ऐसी नेत्री हैं जो दूसरों के समान ही लोगों से अधिक चर्चा नहीं करती लेकिन विभिन्न सभाओं को संबोधित जरूर करती हैं। इस मामले में वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि जयललिता आश्चर्यजनक तरीके से राजनीतिक पारी खेलती हैं।

वे यह जानती हैं कि एक महिला को राजनीति में कितनी मुश्किलें होती हैं यही नहीं उन्हें पता है कि जिंदा रहना और विवादों के ही साथ घोटालों से दूर रहना कितना मुश्किल है। आखिर उनका बड़ा उपयोग किया गया। उन्होंने कररूणानिधि से भी टक्कर ली। यही नहीं उन्हें मां ने जब फिल्मों में उतारा तो उनकी इच्छा नहीं थी।

ऐसे में उनके जीवन पर किस तरह का प्रभाव रहा यह भी महत्वपूर्ण था। वे एक वकील बनना चाहती थीं। एमजीआर के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया और उन्होंने ही डीएमके से अलग होकर एआईडीएमके का गठन किया। कई बार जयललिता को लेकर प्रयास किए गए कि वे  मंत्री न बन पाऐं लेकिन इसके बाद भी उन्होंने काफी संघर्ष किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -