न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. मुसलमानों को न वोट की मंडी का माल और न ही घृणा की वस्तु समझें: पीएम मोदी

कोझीकोड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को इसी नगर में अध्यक्ष बनाया गया।

2. शाह ने पाकिस्तान को ललकारा, कश्मीर पर न उठायें आंख

कोझिकोड : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पाकिस्तान को ललकारते हुये यह कहा है कि वह कश्मीर की ओर आंख उठाना बंद कर दें। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है तथा इसे कोई भी ताकत भारत से अलग नहीं कर सकती। 

3. PM मोदी ने कही 'मन की बात', कहा: उरी हमले के दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 24 वें मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। अपने रेडियो प्रसारण वार्ता कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर समेत कई विषयों पर देशवासियों को संदेश दिया।

4. पाक ने बनाये कोरिया के लिये परमाणु हथियार

नई दिल्ली : यूं भले ही उत्तर कोरिया और पाकिस्तान दोनों एक दूसरे पर परमाणु समझौते का आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुये दुश्मनों की नजर से आपस में देखते हो लेकिन यह बात बिल्कुल ही झूठ साबित हो गई है। 

5. कुनबे की चिंता में मुलायम, नहीं होगी आजमगढ़ की रैली

आजमगढ़ : सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अभी भी अपनी पार्टी और अपने कुनबे की चिंता में पड़े हुये है और इसके चलते ही फिलहाल आजमगढ़ की रैली नहीं होगी। 

6. कर्नाटक, विदर्भ में बारिश से हाहाकार

नई दिल्ली : विदर्भ और उत्तरी कर्नाटक के साथ ही अन्य कुछ क्षेत्रों में होने वाली लगातार बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। गोदावरी तथा कृष्णा समेत अन्य कई नदियां उफान पर होने से बाढ़ के हालात बने हुये है।

7. घाटी में फिर भड़की आग, किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा

नई दिल्ली : कश्मीर घाटी में आग फिर भड़क गई है। किश्तवाड़ और अन्य कुछ क्षेत्रों में हुये उपद्रव के बाद हालात बेकाबू हो गये है, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के वास्ते किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया है।

8. देखिये विडियो में किस तरह बॉर्डर पर पिटा पाकिस्तानी फौजी

नई दिल्ली : उरी हमले के बाद पाकिस्तान भारत के निशाने पर आ गया है और अब भारत पाकिस्तान पर किसी भी तरह से वार करने से चूक नहीं रहा है। 

9. युद्ध की बात से छूटे पाकिस्तान के पसीने

नई दिल्ली : उरी आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को पटखनी देना शुरू करते हुये युद्ध की चुनौती दी है, इसके बाद पाकिस्तान के पसीने छूट गये है।

10. हाफिज सईद ने दी गीदड़ भभकी

नई दिल्ली : लगता है भारत और पाकिस्तान के बीच में विवाद के मामले में आतंकी हाफिज सईद उस बिल्ली की तरह हो गया है जो कि दो पक्षों की लड़ाई में छीका अपने हाथ आने का इंतज़ार करती है लेकिन जब छीका बिल्ली के भाग से टूट जाता है तो फिर यह खिसियानी बिल्ली खंबा नोंचती रहती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -