देखिये विडियो में किस तरह बॉर्डर पर पिटा पाकिस्तानी फौजी
Share:

नई दिल्ली : उरी हमले के बाद पाकिस्तान भारत के निशाने पर आ गया है और अब भारत पाकिस्तान पर किसी भी तरह से वार करने से चूक नहीं रहा है। इतना ही नहीं भारत के वीर सैनिक भी पाकिस्तानी सेना से दो-दो हाथ करने के लिये तैयार बैठे हुये है। पाकिस्तान को लेकर भारतीय सैनिकों में आज नहीं पहले से ही गुस्सा है और वे मौका मिलते ही पाक सैनिकों पर भारी पड़ जाते है।

इसका उदाहरण भले ही कई बार सामने आया हो लेकिन वर्तमान संदंर्भ में यहां उस घटना का उल्लेख करना प्रासंगिक है, जिसमें हमारे भारतीय जवान ने एक पाकिस्तानी रेंजर पर घूंसे बरसा दिये। मामला उस वक्त का है, जब हुसैनीवाल बाॅर्डर पर क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन दोनों देशों की ओर से हुआ था।

बताया गया है कि इस वक्त दोनों देशों के सैनिक अपने अपने देशों के झंडे लेकर खड़े हुये थे तभी एक पाकिस्तानी सैनिक ने गलती करते हुये भारतीय जवान को धक्का दे दिया। बस फिर क्या था, भारतीय जवान ने भी उस पाकिस्तानी सैनिक को घूंसे मारना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने दोनों को अलग किया। परंतु एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को यह समझ में आ गया होगा कि वह भारतीय सेना से पंगा नहीं ले सकती।

देश की शान, भारतीय जवान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -