एक नजर 10 बड़ी खबर पर
एक नजर 10 बड़ी खबर पर
Share:

पहाड़ों में गूंजा वंदे मातरम का नारा, जांबाज ने फहराया चीन बॉर्डर पर तिरंगा

एवरेस्ट विजेता नरेंद्र सिंह यादव ने एक और उपलब्धि गुरुवार को हासिल कर अपने गांव लौटे। नरेंद्र 10 डिग्री के तापमान पर चाइना बॉर्डर के निकट करेरी ग्लेशियर के पहाड़ पर चढ़ कर गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा लहराया।

गोधरा कांड के 28 आरोपियों को गांधीनगर न्यायालय ने किया बरी

गांधीनगर। गोधरा कांड के 28 आरोपियों को आज गांधीनगर न्यायालय ने बरी कर दिया। इन लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। इन लोगों पर हिंसा भड़काने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप था।

रोड शो में बोले अखिलेश - 15 लाख नहीं तो 15 हजार ही हर व्यक्ति के खाते में डाल दें

आगरा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम अखिलेश यादव कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आगरा में रोड शो पर भी होंगे।

आम आदमी पार्टी के चुनावी चंदे में में मिली 27 करोड़ की गड़बड़ी

नई दिल्ली: हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि आम आदमी पार्टी के चुनावी चंदे में 27 करोड़ की गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसमे बताया गया है कि आम आदमी पार्टी की ऑडिट रिपोर्ट में कई खामियां मिली हैं,

सीटों पर बनी फिर से सहमति, समाजवादी ने कांग्रेस को दी 10 में से 7 सीट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी में हुए गठबंधन को लेकर जहा चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. वही कुछ सीटों को लेकर दोनों में स्तिथि साफ होती नजर नही आ रही थी.

बेहाल प्रशासन : मां के शव को कंधे पर लादे बर्फ़बारी मे कई किलोमीटर पैदल चला जवान

सेना में जवानों को घटिया खाना देने की शिकायत के बाद अब एक बार फिर सेना की अव्यवस्था सामने आई है.पठानकोट में तैनात मोहम्‍मद अब्‍बास(25 ) अपनी मां के शव को कंधे पर लेकर भीषण बर्फबारी के बीच अपने पैतृक गांव की ओर बढ़ रहे हैं,

रेप के दूसरे मामले में भी आसाराम को नही मिली जमानत

जोधपुर: बलात्कार और यौन शोषण मामले में जेल में बंद आसाराम को किसी भी तरह की राहत नही मिल रही है. आसाराम द्वारा जहाँ जमानत के लिए दी जा रही अर्जी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिच किया जा रहा है.

बीजेपी की स्टार प्रचारक सूची से भड़के वाड्रा, मौर्य ने दिया माकूल जवाब

नई दिल्ली : यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, इसे देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अच्छे खासे नाराज बताये जा रहे हैं.

पत्नी को दफना कर उस पर बना दिया चबूतरा

भोपाल: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी रह चुकी इन्द्राणी दास के बेटे उदय ने पश्चिम बंगाल की एक लड़की से अमेरिका में कोर्ट मैरिज की और भोपाल आकर पति पत्नी के रूप में रहने लगे.

परमाणु हमले को लेकर अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेताया

सोल : अमेरिका ने एक बार फिर उत्‍तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उत्तर कोरिया के किसी भी संभावित परमाणु हमले पर चुप नहीं बैठेगा.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -