मशहूर एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा, इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Share:

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर कैकला सत्यनारायण (Kaikala Satyanarayana) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे। वहीं उसके बाद अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह घर लौट आए थे। हालाँकि आज यानी शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि वह 87 साल के थे। आपको यह भी बता दें कि कैकला ने 10 अप्रैल 1960 को नागेश्वरम्मा से शादी की थी। कपल के चार बच्चे दो बेटी और दो बेटे हैं। जी हाँ और उन्होंने अपने करियर में करीब 750 फिल्मों में काम किया। वहीं वह लीजेंड एक्टर एनटी रामा राव ( NT Rama Rao) के काफी करीब थे और उन्हीं की वजह से राजनीति में कदम रखा था।

ट्विटर पर आते ही छा गए शाहरुख़ खान

फिलहाल उनके निधन से टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपको यह भी बता दें कि कैकला सत्यनारायण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कम उम्र में की थी। कैकला को पहली बार डीएल नारायण ने नोटिस किया था और उन्हें 1959 में चांगय्या द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म सिपाही कुथुरू में एक रोल ऑफर किया था।

हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उन्हें एनटी रामाराव के समकक्ष देखा जाने लगा। वहीं उनके आने से इंडस्ट्री में यह माना जाने लगा था कि वह एनटीआर को टक्कर दे सकते हैं। कैकला ने फिल्मों में हर तरह के रोल प्ले किए थे। साल 1970 और 1980 के दशक में उन्होंने तेलुगु फिल्मों में सबसे खतरनाक विलेन का रोल भी किया। आपको बता दें कि 25 जुलाई, 1935 को कृष्णा जिले के कावुताराम में जन्मे, जो ब्रिटिश भारत था, उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। वहीं उन्होंने खलनायक, चरित्र भूमिकाएं और कई पौराणिक और लोकगीत फिल्मों में भी काम किया।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि उन्होंने 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें प्रतिष्ठित रघुपति वेंकैया पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जी हाँ और आपको यह भी बता दें कि कैकला लीजेंड एक्टर एनटीआर के करीबी थे। वह राजनीति में शामिल हो गए और टीडीपी के टिकट पर मछलीपट्टनम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद के रूप में जीते थे। इसी के साथ उन्होंने 11वीं लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। कैकला ने नंदी सहित कई पुरस्कार जीते।

4 बार सुसाइड की कोशिश कर चुका है ये अभिनेता, खुद किया चौकाने वाला खुलासा

अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान

'शाबाश भैयू, आप बेस्ट थे हमेशा रहेंगे', अभिषेक को मिला अवॉर्ड तो बोले पिता अमिताभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -