ट्विटर पर आते ही छा गए शाहरुख़ खान
ट्विटर पर आते ही छा गए शाहरुख़ खान
Share:

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' एक बार फिर से विवादों में आ चुकी है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग (Besharam Rang) में दीपिका का भगवा रंग की बिकिनी पहनना कुछ लोगों को रास नहीं आने वाला है, जिस वजह से इस मूवी का नाम लगातार ट्विटर पर अब भी वायरल हो रहा है। इसी विवाद के बीच अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हो चुका है, जिसका नाम 'झूमे जो पठान' है। 

बेशर्म रंग के बाद झूमे जो पठान भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया जा चुका है और इस गाने को आवाज अरिजीत सिंह ने दी है। हैरानी की बात भी है कि पठान का यह गाना रिलीज से पहले ही ट्रेंडिंग में बन गया था और रिलीज के तुरंत बाद ही इस गाने पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे है। 

 

 

 

झूम उठे फैंस: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था और इसी तरह नए गाने में भी दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है लेकिन इस बार गाने में हॉटनेस का तड़का नहीं लग पाया है। बल्कि दीपिका और शाहरुख दोनों ही काफी धाकड़ अंदाज में दिखाई दे रहे है, जिस वजह से लोग इस गाने को बहुत  पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस गाने को ब्लॉकबस्टर बताया है। तो कुछ लोगों को दीपिका और शाहरुख की जोड़ी खूब पसंद आई है। इतना ही नहीं, फायर और हार्ट के इमोजी भी कई लोगों ने ट्विट भी कर दिए है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -