'आज यूपी में कानून का राज..', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जमकर की सीएम योगी की तारीफ
'आज यूपी में कानून का राज..', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जमकर की सीएम योगी की तारीफ
Share:

लखनऊ: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ये शनिवार (10 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की जमकर प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि जिस देश में न्याय, समतामूलक समाज और शांति होती है, वहां खुशहाली रहती है। आज यूपी में कानून का राज है। यूपी के लोग देश के सभी राज्यों में मिलते हैं। उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी की सोच उत्तर प्रदेश को आर्थिक उन्नति के रास्‍ते पर ले जाने की है। आर्थिक मोर्चे पर यूपी की रफ्तार काफी तेज हो गई है। 

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष शनिवार को महाराणा प्रताप संस्थापक समारोह के समापन सत्र को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, प्रगतिशील होने के साथ ही विश्व में तेजी से आगे बढ़ता राज्य है। यूपी में इंडस्ट्री, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी, ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में अहम बदलाव हुए हैं। उत्तर प्रदेश कई मामलों में कई देशों से बड़ा है। ओम बिरला ने आगे कहा कि गोरखपुर के संतों को अपनी तप, तपस्या और सेवा से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। 

वहीं, इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि तेजी से बदलता और विकास के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ता भारत पूरे विश्व के लिए कौतुहल और आश्चर्य का विषय है बना हुआ है। नया भारत गरीबों को जितना आवास दे देता है, उतने में एक पूरा ऑस्ट्रेलिया बस सकता है। ऑस्ट्रेलिया की आबादी लगभग पौने तीन करोड़ है। भारत में पिछले कुछ ही वर्षों में तीन करोड़ गरीबों के आवास बना दिए गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के तमाम देशों की सम्मलित आबादी से ज्यादा, 80 करोड़ लोगों को यह भारत कोरोना कालखंड में मुफ्त राशन मुहैया करा देता है।

हिमाचल: मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ रहे कांग्रेस नेता, क्या प्रियंका निकाल पाएंगी कोई रास्ता ?

11 दिसंबर को महाराष्ट्र के नागपुर का दौरा करेंगे PM मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बाद अब भाजपा नेता ने भी पीएम मोदी को कहा 'रावण', जानिए क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -