आज रात होगा भारत की एनएसजी सदस्यता पर फैसला
आज रात होगा भारत की एनएसजी सदस्यता पर फैसला
Share:

नई दिल्ली। आज की रात भारत सरकार के लिए फैसले की रात है। गुरुवार की रात को 9 बजे भारत की एनएसजी सदस्यता को लेकर विशेष बैठक में चर्चा होने वाली है। सियोल में चल रही बैठक में जापान ने भारत की सदस्यता का मुद्दा उठाया है।

इसके बाद ही रात को इस पर चर्चा करने का समय तय किया गया। उधर मैक्सिको ने भी भारत की सदस्यता का समर्थन किया है। मैक्सिको के राजदूत ने कहा कि वो भारत के साथ-साथ सभी एनपीटी देशों को एनएसजी में शामिल करने का समर्थन करते है।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत की राह में खलल डालने के लिए चीन का सहारा लिया है। ताशकंद में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन के बीच मुलाकात हुई। ममनून ने पाक का खुलकर समर्थन करने के लिए चीन का धन्यवाद किया और भारत के साथ अपनी एंट्री भी सुनिश्चित करने को कहा।

हुसैन का कहना है कि चीन की एनएसजी को लेकर रणनीति गैर भेदभाव है। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी ताशकंद के उज्बेकिस्तान पहुंचे है। वो वहां शंघाई सहयोग संगठन के बहाने जिनपिंग से समर्तन को लेकर बात करेंगे। मोदी ताशकंद में एससीओ यानी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं।

इस बैठक में भारत के एससीओ में पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर शामिल होने की प्रक्रिया शुरू होगी। चीन ही एससीओ समूह का नेतृत्व कर रहा है। गुरुवार को दक्षिण कोरिया के संबोधन के साथ ही सियोल में एनएसजी देशों की बैठक की शुरुआत हुई।

भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर पहले ही सियोल पहुंचे हुए है। अधर भारत को एनएसजी में सदस्यता के मामले में अमेरिका, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड व जापान के बाद अब फ्रांस का भी समर्थन मिल गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -