'जो हाल श्रीलंका में राष्ट्रपति का हुआ, वही मोदी का होगा..', जानिए किसका है ये विवादित बयान
'जो हाल श्रीलंका में राष्ट्रपति का हुआ, वही मोदी का होगा..', जानिए किसका है ये विवादित बयान
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के MLA इदरीस अली ने श्रीलंका हालातों को देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वही हाल किया जाएगा, जो श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का हुआ है। इदरीस अली ने अपने बयान में कहा कि, 'श्रीलंका में जो हाल राष्ट्रपति का हुआ है। वो हाल तो मेरे ख्याल से अब यहाँ पीएम मोदी का होगा। इनका (मोदी का) वही हाल होगा तो राष्ट्रपति राजपक्षे का हुआ। भारत में जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे पीएम मोदी का ही हाथ है, वो उनकी नाकामी है। श्रीलंका में जो हुआ शायद उससे अधिक भारत में हो और पीएम मोदी को देश छोड़ भागना पड़े। उन्हें इस्तीफा देकर भागना पड़ेगा।'

 

गौरतलब है कि श्रीलंका में बीते दिनों सरकार का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे। उन्होंने राष्ट्रपति से इस्तीफे की माँग करते हुए राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को ही उनके आवास से बाहर कर दिया था। इसके बाद वही प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के बिस्तर पर आराम फरमाते, खाना पकाते, सेल्फी लेते और स्वीमिंग पूल में हुड़दंग मचाते दिखाई दिए थे। भारत ने भी श्रीलंका में घटती घटनाओं को लेकर एक वक्तव्य जारी किया था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस वक़्त को कठिन दौर करार देते हुए कहा था कि, 'हम श्रीलंका को लेकर काफी सहायक रहे हैं। हम हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। वे अपनी समस्या पर काम कर रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है। अभी तक शरणार्थियों से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आई है। शरणार्थियों को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, हम श्रीलंका में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं। पल-पल के घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।'

बता दें कि श्रीलंका में ये हालात गले तक कर्ज में डूबने के बाद पैदा हुए हैं। वहाँ, सड़क पर प्रदर्शनकारी इसलिए हैं, क्योंकि उनकी बुनियादी आवश्यकता तक नहीं पूरी हो पा रही। ऐसे में जब इदरीस अली ने इन हालातों को भारत को जोड़ते हुए अपनी दिली इच्छा जाहिर की, तो लोग उनसे नाराज दिखाई दिए। लोगों ने TMC नेता का बयान सुनने के बाद इस पर आपत्ति जताई है। उन्हें कहा जा रहा है कि इदरीस का सपना कभी पूरा नहीं होगा और अगर ऐसा कुछ होता भी है, तो वो पहले बंगाल में होगा।  

शिवसेना ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई पर केंद्र को साधा निशाना

गौमांस पर बयान देकर चौतरफा घिरे बदरुद्दीन अजमल, कांग्रेस विधायक ने दर्ज कराई FIR

BJP ने जितना विकास किया, उतने कांग्रेस 50 सालों में नहीं कर पाई: CM शिवराज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -