गौमांस पर बयान देकर चौतरफा घिरे बदरुद्दीन अजमल, कांग्रेस विधायक ने दर्ज कराई FIR
गौमांस पर बयान देकर चौतरफा घिरे बदरुद्दीन अजमल, कांग्रेस विधायक ने दर्ज कराई FIR
Share:

गुवाहाटी: असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष और धुबरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बदरुद्दीन अजमल, गोमांस पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। अब कांग्रेस MLA कमलाक्ष डे पुरकायस्थ ने उनपर हिन्दू भावनाओं को आहत करने का इल्जाम लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि राज्य जमीयत उलेमा के अध्यक्ष कथित तौर पर दावा किया था कि पुरकायस्थ ने गुप्त रूप से गोमांस खाया था। पुरकायस्थ का आरोप है कि इस प्रकार के बेतुके इल्जाम लगाकर अजमल सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहते हैं।

पुरकायस्थ द्वारा दर्ज कराई गई FIR में लिखा है कि, 'हिन्दू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में बीफ खाना पाप माना जाता है। बदरुद्दीन अजमल ने ऐसा कहकर पूरे हिन्दू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। सांसद अजमल की इस प्रकार की टिप्पणी सांप्रदायिक सद्भाव को भड़का और नष्ट कर सकती है। किसी सियासी दल के नेता के इस प्रकार के प्रेरक बयान से सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं।' इसके साथ ही पुरकायस्थ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 7 जुलाई को बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि पुरकायस्थ गुप्त रूप से गौमांस खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि MLA बड़ी तादाद में मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन करते हैं। अजमल ने ये बयान असमी भाषा में दिया था। अजमल के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। 

इस पर बदरुद्दीन अजमल ने गुरुवार को प्रेस वालों से कहा कि, 'अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया है। यहाँ तक की कई मुस्लिम धार्मिक संस्थान भी गाय की बलि का समर्थन नहीं करते हैं।' उनके अनुसार, देश के सबसे बड़े इस्लामिक शैक्षणिक संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने भी कुछ वर्ष पूर्व इसी तरह की अपील जारी की थी। कांग्रेस MLA जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, ने धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 500 (मानहानि की सजा), 505 (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा IPC की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को चोट पहुंचाना या अपवित्र करना) का मामला दर्ज किया गया है।

BJP ने जितना विकास किया, उतने कांग्रेस 50 सालों में नहीं कर पाई: CM शिवराज

'मुझे बनाकर विधायक, उस होटल में देना फेंक', अनोखे ट्वीट के चलते ख़बरों में छाए दिग्विजय

'दिलीप घोष किन्नर हैं...' TMC सांसद ने BJP नेता को लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -