दिव्यांग महिला को किडनैप कर बलात्कार की कोशिश, TMC नेता गिरफ्तार..., पूरे मामले पर 'ममता' का मौन
दिव्यांग महिला को किडनैप कर बलात्कार की कोशिश, TMC नेता गिरफ्तार..., पूरे मामले पर 'ममता' का मौन
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पंचायत सदस्य को एक दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में अरेस्ट किया गया है। सूबे के हंसखली में नाबालिग और काकद्वीप में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद यह मामला सामने आया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद CBI हंसखली दुष्कर्म मामले की जाँच कर रही है। दिव्यांग पीड़िता के साथ बलात्कार का प्रयास मिदनापुर जिले के पिंगला थाना क्षेत्र के कालूखरा गाँव में किया गया। 

आरोप है कि, TMC नेता ने महिला को किडनैप कर प्रताड़ित किया और रेप की कोशिश की। गिरफ्तार TMC नेता की शिनाख्त अविजीत मंडल के रूप में हुई है। आरोपित को 3 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 11 अप्रैल 2022 (सोमवार) की है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी सैयद नाजिम हबीब ने इस घटना की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता घटना के दिन वह अपनी बड़ी बहन के घर गई हुई थी। रात को बर्तन धोने के लिए वह तालाब पर पहुंची थी, इसी बीच TMC नेता मंडल ने कथित तौर पर उसका किडनैप कर लिया। इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने थाने में इस घटना की शिकायत दी। शिकायत में 2 आरोपितों के नाम हैं। मगर एक की ही गिरफ्तारी की बात सामने आई है।  घटना के अगले दिन मंगलवार (12 अप्रैल) को मेदिनीपुर के मेडिकल कॉलेज में महिला की जाँच करवाई गई। आरोपित अविजीत 13 अप्रैल (बुधवार) को अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

इस मामले पर ममता सरकार में मंत्री मानस रंजन भूणिया ने कहा है कि, 'दुष्कर्म एक गंभीर अपराध है। इस पर किसी को सियासत नहीं करनी चाहिए। घटना में उचित कार्रवाई होगी भले ही आरोपित किसी भी पार्टी का क्यों न हो।' वहीं भाजपा नेता तन्मय दास ने कहा है कि, 'हम CBI जाँच की माँग लेकर उच्च न्ययालया जा रहे हैं। यहाँ की महिला CM ही महिलाओं के प्रति संवेदना नहीं रखती हैं। अगर कोर्ट बीच में न आए तो TMC कार्यकर्ता यहाँ किसी का भी जीना हराम कर देंगे।' भाजपा ने इस घटना पर सीएम ममता बनर्जी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने ममता से पुछा है कि, 'क्या मुख्यमंत्री इस बार भी कहेंगीं कि लड़की गर्भवती थी या उसका प्रेम संबंध था?' 

बता दें कि नदिया जिले के हंसखली में एक जन्मदिन की पार्टी में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपित TMC के एक पंचायत सदस्य का पुत्र है। इस घटना के सामने आने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने सामूहिक दुष्कर्म के दावे पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा था कि, 'आपको कैसे पता कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ, क्या वो गर्भवती थी, या लव अफेयर का मामला था या फिर वह बीमार थी।'

CM नीतीश की सुरक्षा में बार-बार चूक होने के बाद उठाया गया ये बड़ा कदम

उत्तराखंड कांग्रेस में फिर मचा सियासी घमासान, नई नियुक्तियों को लेकर कई नेता नाराज़

न शिवपाल, न आज़म खान, आखिर क्या चाहते हैं अखिलेश यादव ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -