'जब तक भाजपा के साथ थे गंगाजल के धुले थे', CM नीतीश के मंत्री का आया बड़ा बयान
'जब तक भाजपा के साथ थे गंगाजल के धुले थे', CM नीतीश के मंत्री का आया बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार में इन दिनों भाजपा और जदयू के बीच वार- पलटवार का दौर जारी है वही अब इस बीच बिहार सरकार पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर जनता दल यूनाइटेड ने हमला बोला है। जनता दल यूनाइटेड कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी जब साथ रहती है तो सब कुछ गंगाजल से नहाया रहता है। उनके जो मित्र रहते हैं वह भी गंगाजल से नहाए हुए होते हैं मगर अलग होते ही सारे लोग गलत हो जाते हैं, भ्रष्टाचारी हो जाते हैं। भाजपा सत्ता से अलग होती है तो उसे लगता है कि प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर भी खराब हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी का यह सब राग पुराना है।

सीएम नीतीश कुमार पर अशोक चौधरी ने भाजपा द्वारा हो रहे हमले पर कहा कि जो नेता बड़े होते हैं उन्हीं पर हमला होता है। नीतीश कुमार पर हमला करने के कारण लोगों का ध्यान उन पर जाता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्ति पत्र को लेकर लगाए इल्जामों पर अशोक चौधरी ने कहा कि विजय सिन्हा से हमें आशा नहीं कि वह सरकार की तारीफ करें। विजय सिन्हा अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। नियुक्ति पत्र मामले में भाजपा मंत्रियों के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों ने बेवकूफी का काम किया है।

अशोक चौधरी ने कहा कि अपने वक़्त में भाजपा के लोगों ने क्यों नियुक्ति पत्र नहीं दिया, जो आज बयान दे रहें हैं। बिहार में नीतीश कुमार मुखिया हैं तथा सरकार प्रोसेस से चलती है। अब सभी को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा। बिहार सरकार रोजगार देने के लिए कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में पदों को भरे जा रहे हैं। कैसे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए कार्य हो रहा है। चिराग पासवान के बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके पास ज्यादा जानकारी रहती है। वही उनके इस बयान पर फिलहाल बीजेपी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

743 सिलेंडर सहित एक लोडिंग वाहन जप्त, एजेंसी संचालक पर हुआ प्रकरण दर्ज

'गुलामों के खून से बना है ये देश..', कहकर छात्र ने किंग चार्ल्स पर फेंके अंडे, देखें Video

बहुजन समाजजनो ने प्रताड़ित करने वालों पर की एफआईआर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -