घाटी में 3 दिन तक सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
घाटी में 3 दिन तक सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
Share:

श्रीनगर : जम्मू - कश्मीर राज्य में अलगाववादी संगठनों ने 9 फरवरी से 11 फरवरी तक करने की अपील की है। इस मामले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है। दरअसल ये संगठन संसद पर हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरू और जेकेएलएफ के संस्थापक मोहम्मद मकबूल भट की फांसी की वर्षगांठ को लेकर कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दरअसल जेकेएलएफ समेत अन्य अलगाववादी संगठनों ने विरोध करते हुए कहा है कि राज्य में वे इन दिनों में हड़ताल करेंगे। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद मकबूल भट जम्मू-कश्मीर-लिबरेशन फ्रंट के संस्थापक थे। इन्हें 11 फरवरी 1984 को फांसी दे दी गई।

प्रवक्ता द्वारा यह कहा गया कि घाटी में शुक्रवार और रविवार को आयोजित होने वाली पथराव की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के डीआईजी - आॅपरेशन, श्रीनगर संजीव धुंदिया द्वारा सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि रक्षाकर्मियों को घायल होने से रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। कुछ सप्ताह पूर्व ही राज्य में पथराव हुआ था और केंद्रीय सुरक्षा बल पर ग्रेनेड फैंका गया था जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -