नकली नोटों का हुआ खुलासा, 70 लाख की नगदी हुई बरामद
नकली नोटों का हुआ खुलासा, 70 लाख की नगदी हुई बरामद
Share:

देश में कई जगहों पर नकली नोट पकड़े जाने की खबर आ रही हैं। ऐसा एक और मामला सामने हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बांद्रा इलाके से दो हजार के नकली नोट छापने वाले मशीन और कंप्यूटर इंजीनियर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबित यहां लगभग 70 लाख रुपये के नगद दो हजार नोट साथ ही इनमें कुछ नोट 500 के भी थे। 

पुलिस ने इन आरोपियों के अपने हिरासत में लेने के बाद पुछताछ की जिससे  आरोपियों ने बताया कि वह बाजार में अब तक 30 हजार रुपए चला चुके हैं और लगभग 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की करेंसी छाप चुके हैं। जिन नोटो का प्रिंट अच्छा नहीं था उन्हें जला दिया गया था।

आपको बता दे कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान विजय काम्बले, जतिन सोलंकी और सचिन बंसी के रूप में की है। नकली नोटों के इस गोरख धंधे का मास्टर माइंड जतिन था। हालांकि नकली नोट छापने का आइडिया सचिन का था। ये नकली नोटें जतिन के घर में छापी जा रही थीं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने जानकारी दी की जतिन कर्ज में था। और ये तीनों आरोपी दोस्त थे जिसमें सचिन कम्यूटर तकनीक का एक्सपर्ट था। पुलिस ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले दो दिन तक उन्हें निगरानी में रखा गया और सूचना कन्फर्म होते ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में ATM से निकले चिल्ड्रेन बैंक आॅफ इंडिया लिखे नोट

चिल्ड्रन बैंक के नोट जमा करने बैंक पहुंचा शख्स धराया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -