'जिन्होंने देश तोड़ा, वो भारत जोड़ने की बात कर रहे..', राहुल गांधी पर साक्षी महाराज का हमला
'जिन्होंने देश तोड़ा, वो भारत जोड़ने की बात कर रहे..', राहुल गांधी पर साक्षी महाराज का हमला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में अच्छी खासी पकड़ रखने वाले व यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार (21 नवंबर) को मध्यप्रदेश के आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक स्थल माँ बगलामुखी मन्दिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। माता रानी के पूजन के बाद मन्दिर परिसर में विशेष हवन अनुष्ठान भी किया गया। इस दौरान साक्षी महाराज ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। 

साक्षी महाराज के इस बयान से यूपी की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके परिवार को देश तोड़ने का श्रेय जाता है, वह देश जोड़ने की बात कर रहे हैं, कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से भयाक्रांत होकर के राहुल गांधी ने तो यह फैसला नहीं लिया और वे पैदल पैदल घूम रहे है, भारत को जोड़ने की बात तो भाजपा करती है। 

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि राहुल गांधी महाकाल में दर्शन करने आएंगे तो वह सिर्फ नाटक होगा, महाकाल सर्वज्ञ है, वे स्वयं राहुल को सटीक जवाब दे देंगे। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि श्रद्धा मर्डर केस में वे अब तक क्यों नहीं बोले, यदि किसी और सम्प्रदाय की लड़की के 35 टुकड़े होते, तो क्या इनमें हिम्मत थी कि यह मौन रहते, इनके परिवार और इनकी पार्टी के किसी शख्स ने अब तक मुह नहीं खोला, ये लोग किस मुंह से भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं।

'बलात्कार करने वाले अपराधी के माता-पिता को भी मिले सजा', इस नेता के बयान से मचा बवाल

मुकेश सहनी ने BJP अध्यक्ष को कहा- 'सड़क छाप गुंडा', अब भाजपा ने दिया करारा जवाब

मैनपुरी उपचुनाव: शिवपाल ने डिंपल के लिए किया प्रचार, क्या फिर एक हो पाएगा यादव परिवार ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -