इस बार जनता से पूछकर लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा, जानिए क्या है मामला
इस बार जनता से पूछकर लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा, जानिए क्या है मामला
Share:

नई दिल्ली: आने वाले कुछ माह में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। भाजपा निरंतर तीसरी बार केंद्र में सत्ता हासिल करने का दावा करती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा के नेता और खुद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये बोल चुके हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा सीटें लेकर आने वाली है। भाजपा के तमाम नेता को 400 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा भी कर चुके है। इन सबके बीच भाजपा ने अब नया अभियान छेड़ा है। भाजपा ने आम जनता से पूछा है कि उनका सांसद कैसा कार्य करने में लगी हुई है। साथ ही अपने इलाके के 3 अच्छे नेताओं का नाम भी भाजपा जनता से जानना चाह रही है। यानी तय माना जाए कि जनता अगर अपने सांसद के विरुद्ध बोलती है, तो भाजपा इस बार उस सांसद का टिकट काट सकती है।

भाजपा का अपने नेताओं के बारे में ये जनमत संग्रह नमो एप के माध्यम से हो रहा है। नमो एप को खुद प्रधानमंत्री मोदी की टीम देखती है और उसमें आने वाली जनता की राय पर गहन विचार किया जाता है। इस बार नमो एप के माध्यम से जनता से ये पूछा जा रहा है कि उनका सांसद कैसा कार्य करता है। इसके साथ साथ केंद्रीय योजनाओं का लाभ कितना मिला, इसकी जानकारी भी देने की भी बात कही है। नमो एप के जरिए जनता से ये भी जानने का प्रयास किए गए है कि अगली बार भी वो केंद्र में भाजपा की सरकार देखना चाहती है या नहीं। यानी आम लोगों से सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है। नमो एप पर इस जनमत सर्वे में कुल 13 प्रश्न पूछे गए हैं।

जनता से सवाल पूछा गया है कि उनके निर्वाचन इलाके में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, राशन और स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है। इसके साथ साथ ये भी नमो एप में पूछा गया है कि लोकसभा चुनाव में उनके लिए कौन से मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। यानी आधारभूत संरचना, आर्थिक प्रबंधन, मुद्रास्फीति यानी महंगाई, सांस्कृतिक मुद्दे, कल्याणकारी योजनाएं, रोजगार, नागरिकों के आम मुद्दे, प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार, राष्ट्रवाद वगैरा पर भी राय जानी गई है। पहली बार ऐसा है, जब किसी पार्टी ने आम जनता से अपनी गवर्नमेंट और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है।

दूसरे वनडे में इंडिया को मिली हार, साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से मारी बाज़ी

मशहूर इन्फ्लुएंसर ‘ओए इंदौरी’ के खिलाफ दर्ज हुआ रेप का केस, शादी का झांसा देकर कर रहा था लड़की का फिजिकली यूज

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के फिनाले में पीएम मोदी ने कहा- "एआई एक बड़ा मुद्दा..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -