बच्चे के कारण धरी की धरी रह गई भारती सिंह की ये प्लानिंग, बोली- 'मैं दुखी हूं...'
बच्चे के कारण धरी की धरी रह गई भारती सिंह की ये प्लानिंग, बोली- 'मैं दुखी हूं...'
Share:

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की जिंदगी मां बनने के बाद से पूरी तरह से बदल गई है। भारती सिंह की जिंदगी में आया ये परिवर्तन आप इसी बात से समझ सकते हैं कि वो वैकेशन पर भी नहीं जा पा रहीं। क्योंकि अभी उनका बच्चा छोटा है। भारती सिंह ने बताया कि उनके शो 'द खतरा खतरा' की टीम शो समाप्त होने के बाद वेकेशन की योजना बना रही है। मगर अफसोस की बात ये है कि भारती इस ट्रिप पर नहीं जा सकेंगी। इसका कारण भी भारती ने बताया है। 

भारती सिंह ने कहा- मैं दुखी हूं मैं ट्रिप पर नहीं जा सकती क्योंकि बेबी ये टूर नहीं ले सकता। सब लोग छुट्टी का प्लान बना रहे हैं। मैं चाहकर भी नहीं बना सकती क्योंकि अभी बच्चा 40 दिन का नहीं हुआ है। ट्रैवल नहीं करते ना। वैसे भारती सिंह का भी जवाब नहीं। किस प्रकार से सोशल मीडिया की चर्चाओं में बने रहना है ये बात भारती भलीभांति जानती हैं। तभी तो पहला बच्चा हुए 40 दिन नहीं गुजरे कि भारती के दूसरे बच्चे की प्लानिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

बता दे कि भारती बच्चे को जन्म देने के 12 दिन बाद काम पर लौट आई थीं। वे शो खतरा खतरा की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं। बच्चे को घर पर छोड़ काम पर जाना भारती को पसंद तो नहीं मगर क्या करें, अपने काम को लेकर भारती बहुत प्रोफेशनल हैं। भारती अक्सर अपने बेटे गोला की बात किया करती हैं।

ख़त्म हुआ इंतजार! सामने आया करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का वीडियो, आपने देखा क्या?

इस मशहूर कॉमेडियन ने मुनव्वर फारूकी को कहा 'आतंकवादी', 'लॉक अप' विनर ने दिया कुछ ऐसा जवाब

शमिता शेट्टी को लगा करंट का झटका, इस गलती की सरेआम मिली सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -