22 साल से नहीं नहाया ये शख्स, चौंकाने वाली है वजह
22 साल से नहीं नहाया ये शख्स, चौंकाने वाली है वजह
Share:

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में एक व्यक्ति की अजीबो-गरीब हरकत से हर कोई दंग हैं। 62 वर्षीय धर्मदेव राम बीते 22 वर्षों से नहाया नहीं है तथा अभी भी ना नहाने की जिद्द पर अड़ा हैं। इससे भी अधिक चौंका देने वाली बात यह रही है कि व्यक्ति के बदन से खूब गंध आती है पर वो अब तक बीमार नहीं पड़ा है। धर्मदेव के ना नहाने के कारण उनकी नौकरी चली गई। वो कोलकाता में एक जूट फैक्ट्री में काम करते थे। 

धर्मदेव राम ने ना नहाने के पीछे एक अनूठी प्रतिज्ञा ली है, जो बहुत हैरतंअगेज है। उनका कहना है कि जब तक महिलाओं के साथ अत्याचार, जमीन विवाद एवं जीव हत्या समाप्त नहीं होगी वो नहीं नहाएंगे। यह तीन मांगे पूरी होने के बाद ही वो अपने  शरीर पर पानी डालेंगे। धर्मदेव बीते 22 सालों से गांव के ब्रह्मस्थान के पास रह रहे हैं। वर्ष 2003 में अपनी पत्नी माया देवी के निधन होने पर भी उन्होंने स्नान नहीं किया था। फिर 2-2 बेटों की मौत भी हो गई, फिर भी शरीर पर एक बूंद पानी नहीं डाला। 

वही गांव के लोगों का कहना है कि धर्मदेव तंत्र-मंत्र करते हैं, उसी के कारण उन्हें कोई मानसिक बीमारी हुई है। जिसके कारण वो ना नहाने की जिद पाल बैठे हैं। धर्मदेव का कहना है कि वर्ष 1987 में अचानक उन्हें ऐसा लगा कि जमीन विवाद, जीव हत्या और महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ने लगा है। तभी से उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि अत्याचार बंद नहीं होगा वो नहीं नहाएंगे। इस के चलते उनको एक गुरु के साथ 6 महीने गुजारे तथा गुरुदक्षिणा ली। धर्मदेव प्रभु श्री राम को अपना आदर्श मानते हैं तथा उन्हीं की बातों को अपने जीपन में उतारते हैं। 

पड़ोसियों ने ही किया पत्नी-बेटी का अपहरण, फिर डालने लगा इस चीज का दबाव

गाड़ी में कम था पेट्रोल तो ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया चालान, ड्राइवर का हुआ बुरा हाल

रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी क्यों? NCPCR ने मांगा स्कूलों से स्पष्टीकरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -