जहां जाता है वहीं शादी कर लेता ये शख्स, खुलासा होने पर सामने आई इतनी पत्नियां
जहां जाता है वहीं शादी कर लेता ये शख्स, खुलासा होने पर सामने आई इतनी पत्नियां
Share:

जमुई: बिहार (Bihar) के जमुई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक शख्स ने अपने जीजा को किसी और महिला के साथ पकड़ लिया। तुरंत ही उसने इसकी खबर अपने परिवार को दी। जब परिवार वाले स्टेशन पहुंचे तो जो सच्चाई निकल कर सामने आई उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। पता चला कि शख्स ने एक और शादी कर ली है। थाने ले जाने पर पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि छोटू नाम के इस शख्स की चार प्रदेशों में 6 पत्नियां है। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे भी हैं। डेढ़ वर्ष पहले जिस महिला को उसने छोड़ा था, उससे भी दो बच्चे हैं।

चौंकान देने वाली यह कहानी बरहट थाना क्षेत्र के जावातारी गांव निवासी छोटू कुमार पुत्र गणेश दास की है। सोमवार की शाम छोटू की पत्नि मंजू का भाई विकास कोलकाता जाने के लिए जमुई स्टेशन आया था। तभी उसकी नजर अपने जीजा छोटू पर पड़ी। उसने देखा कि जीजा किसी महिला के साथ है तथा ट्रेन का इंतजार कर रहा है। विकास ने तत्काल ही इसकी खबर अपने परिवार को दी। परिवार वाले स्टेशन पहुंचे एवं छोटू को उसके साथ उपस्थित महिला के साथ पकड़ लिया। जब उससे महिला के बारे में पूछा तो बोलने लगा कि वह मेरी पत्नी है। यह बात सुन सभी का माथा ठनक गया। फिर विकास ने छोटू से पूछा कि मेरी दीदी (मंजू) को कब ले जाओगे। इस प्रश्न पर छोटू चुप्पी साध गया एवं कुछ भी नहीं बोला।

विकास अपने परिवार वालों के साथ छोटू को थाने ले गया। पत्नी मंजू की मां (छोटू की सास) कोबिया देवी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में मेरी बेटी की छोटू से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लगभग डेढ़ पहले बच्चे की दवाई लाने के बहाने साइकिल लेकर दामाद छोटू घर से निकला था। उस दिन के पश्चात् से दामाद के बारे में कुछ भी खबर नहीं थी। आज बेटे विकास ने इसे अन्य महिला के साथ स्टेशन पर पकड़ा। उस महिला को भी दामाद अपनी पत्नी बता रहा है। इधर, मेरी बेटी इसकी आस में डेढ़ वर्षों से बैठी है। कोबिया देवी ने बताया कि दामाद छोटू ने हमें धोखा दिया है। क्योंकि, इसकी शादी रांची की रहने वाली कलावती देवी से भी हुई है। दोनों के चार बच्चे भी हैं। पता चला कि छोटू नाम का यह व्यक्ति देवघर के मां शारदा आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने का काम करता है। इसने चार प्रदेशों की 6 महिलाओं से शादी है। छोटू ने चिनवेरिया, सुंदरटांड़, रांची, संग्रामपुर, दिल्ली एवं देवघर की रहने वाली महिलाओं से शादी की हैं। सभी के साथ छोटू के बच्चे भी हैं। वहीं, इस अजब-गजब घटना पर पुलिस ने बताया कि युवक पर 4 प्रदेशों की छह महिलाओं से शादी करने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप लगाने वाले उसकी दूसरी पत्नी के परिवार के लोग हैं। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। अगर शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस मामले की तहकीकात करेगी। अभी तो सभी लोग वापस अपने घर को लौट गए हैं।

मंत्री उषा ठाकुर ने सातवें जल महोत्सव का शुभारंभ किया, श्रीकृष्ण लीला पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन हुए

किन्नरों ने कर डाली 50 हजार रुपये की मांग, नहीं दिया तो मचा दी तोड़फोड़

चुनाव आयोग पर भड़की BJP, दे डाला ये बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -