रतन टाटा को ऐसे आया था नैनो कार बनाने का आइडिया
रतन टाटा को ऐसे आया था नैनो कार बनाने का आइडिया
Share:

टाटा सन्स के पूर्व चैयरमैन रतन टाटा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। रतन टाटा ने कुछ महीने पहले अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'सबसे सस्ती कार' नैनो की तस्वीर साझा की थी। रतन टाटा ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के पीछे की सोच के बारे में बताया था। साथ ही ये भी बताया था कि नैनो का आइडिया कैसे आया था।

रतन टाटा ने लिखा था- 'मैं निरंतर भारतीय परिवारों को स्कूटर पर यात्रा करते हुए देखता था।' स्कूटर पर यात्रा करते हुए परिवार को देखकर ऐसा लगता था कि एक बच्चा अपने माता-पिता के बीच किसी सैंडविच की भांति बैठा है। रतन टाटा ने लिखा था कि कई बार फिसलन भरी चिकनी सड़कों पर भी वो इस प्रकार ही यात्रा करते हुए नजर आते थे। यही सब कारण थे, जिसने रतन टाटा को नैनो कार को बनाने के लिए प्रेरित किया था।

रतन टाटा ने पोस्ट में बताया कि अक्सर डूडल बनाते समय वो सोचते थे कि मोटरसाइकल से अधिक सुरक्षित क्या हो सकता है। ऐसा सोचते-सोचते उन्होंने एक कार का डूडल बनाया, जो एक बग्गी जैसा नजर आता था तथा उसमें दरवाजे तक नहीं थे। यहीं से टाटा नैनो अस्तित्व में आई, जो सस्ती कार का सपना देखने वाले लोगों के लिए थी। टाटा मोटर्स ने 10 जनवरी 2008 को टाटा नैनो को बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे 1 लाख रुपये के आरम्भिक दाम के साथ बाजार में उतारा था।

MP में फिर आया भूकंप, फैली दहशत

'पूरी कांग्रेस के लिए घातक साबित होंगे राहुल गांधी..', साक्षी महाराज ने क्यों कही ये बात ?

चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में एक ही परिवार में 5 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -