मानव जीवन को इस तरह प्रभावित करते है पहाड़
मानव जीवन को इस तरह प्रभावित करते है पहाड़
Share:

पहाड़ों की अहमियत के बारे में जागरूकता बढ़ाने, अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने तथा पहाड़ों के विकास पर ज़ोर देने के लिए प्रत्येक वर्ष 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण में पहाड़ों की भूमिका तथा जिंदगी पर इसके असर को समझने के लिए नागरिकों को शिक्षित करता है। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस प्रत्येक वर्ष एक खास थीम के साथ मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का गठन 1992 में तब हुआ जब एजेंडा 21 के अध्याय 13 के "मैनेजिंग फ्रागिले इकोसिस्टम्स: सस्टेनेबल माउंटेन डेवलपमेंट" को पर्यावरण तथा विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में अपनाया गया। इसमें कोई सन्देश नहीं, इसने पहाड़ों के विकास के इतिहास को एक नया रूप दिया। पहाड़ की अहमियत की तरफ बढ़ते हुए ध्यान को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया तथा 11 दिसंबर को 2003 से अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के तौर पर नामित किया। इसलिए हम बोल सकते हैं कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसंबर 2003 को मनाया गया था। 

पर्वत प्रकृति की सबसे खूबसूरत संरचनाओं में से एक हैं, राजसी, ठोस जो आकाश के विरुद्ध खड़े हैं तथा ऐसा महसूस कराते हैं मानो वे पूरे देश को अपनी छाया से पकड़ सकते हैं। वे मनोरंजन, संसाधन तथा कृषि के स्रोत हैं। उत्पादन के लिए पर्वतों की ढलानें पर्याप्त जगह प्रदान करती हैं।

- वाटर साइकिल में पर्वत अहम भूमिका निभाते हैं,

- पहाड़ों में जमी हुई बर्फ, वसंत तथा गर्मियों के सीजन में पिघल जाती है तथा बस्तियों, कृषि और उद्योगों के लिए जरुरी पानी उपलब्ध कराती है।

- सच में, अर्ध-शुष्क और शुष्क क्षेत्रों में, करीब 90% नदी पहाड़ों से ही तो आती हैं।

- Temperate यूरोप में, राइन नदी बेसिन के क्षेत्र के करीब 11% भाग पर कब्जा करने वाले आल्प्स मतलब पहाड़ वार्षिक प्रवाह का 31% तथा गर्मियों में 50% से ज्यादा की आपूर्ति करते हैं।

- पहाड़ों से आने वाला जल भी पनबिजली (hydroelectric power) का स्रोत है।

- विकासशील देशों में लकड़ी का ईंधन पहाड़ की बस्तियों में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।

- माउंटेन वुड का भी कई प्रकार से उपयोग किया जाता है।

- पहाड़ के पारिस्थितिक तंत्र जैविक विविधता इत्यादि में अहम भूमिका निभाते हैं।

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले को 2 महीने तक के लिए छोड़नी होगी शराब !

ब्राजील ने शुरू की पांच साल की भ्रष्टाचार विरोधी योजना

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में हुईं रिकॉर्ड मौतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -