सिद्धू मूसेवाला को याद कर इमोशनल हुईं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, हत्यारों को लगाई जमकर लताड़
सिद्धू मूसेवाला को याद कर इमोशनल हुईं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, हत्यारों को लगाई जमकर लताड़
Share:

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 28 वर्षीय गायक का जिस प्रकार सरेआम गोलियां मारकर क़त्ल किया गया है, उससे केवल गायक के परिवार को नहीं, बल्कि तमाम प्रशंसक और स्टार्स को भी तगड़ा झटका लगा है। गोली लगने के बाद सिद्धू मूसेवाला ने 29 मई को आखिरी सांस ली। गायक की मौत पर अब राखी सावंत ने अपना दुख जताया है। 

वही सिद्धू मूसेवाला की दर्दनाक हत्या की घटना को याद करते हुए राखी सावंत की आंखें भी नम हो गईं। सिद्धू मूसेवाला को मारने वालों को राखी ने जमकर लताड़ लगाई। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी से चर्चा करते हुए सिद्धू मूसेवाला की मौत पर अपना दुख जताते हुए दिखाई दे रही हैं। राखी ने सरकार से सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को भी सजा देने की अपील की है। 

राखी ने कहा- जिन-जिन लोगों ने ऐसा किया है ना, बहुत गलत किया है। आपने एक मां से अपने बेटे को दूर कर दिया। देश से एक अच्छे गायक को दूर कर दिया। प्रशंसकों से अपने स्टार को दूर कर दिया। क्या मिला आपको? आपको कौन सी शांति मिली। आगे राखी ने कहा- केवल 28 वर्ष का बच्चा था वो। 28 वर्ष की आयु में ही स्टार बन गया। उसके एक-एक गाने पर मिलियन में व्यूज आते थे। अरे क्या मिला आपको उसके साथ ऐसा कर के। मैं तो चाहती हूं कि उनको न्याय मिले तथा सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। उनके जो कातिल हैं वो पकड़े जाएं। वही राखी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

लाफ्टर चैंपियन की एंकर हुई हादसे का शिकार, फैंस की बढ़ी चिंता

इस मशहूर अदाकारा ने की इंदौर के लोगों की तारीफ, वजह 1 लाख रुपए

बच्चा होने के सवाल पर बोलीं गौहर खान- 'इंशाल्लाह, हम दोनों चाहते हैं...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -