'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज' में नजर आएगा बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर
'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज' में नजर आएगा बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म की घोषणा के बाद ख़बरों में आ गए हैं। 19 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने #AreYouReady इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट के चलते फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज' की घोषणा की गई। फिल्म थिएटर में रिलीज होने के पश्चात् प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म के हीरो शाहिद कपूर होंगे। ये पहली बार है जब शाहिद किसी पौराणिक कहानी का हिस्सा बने दिखाई देने वाले हैं।

वही कुछ समय पहले खबर आई थी कि शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए प्रोड्यूसर वाशू भगनानी के साथ हाथ मिलाया है। ये पहली बार होगा जब अभिनेता किसी पौराणिक हीरो की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अब प्राइम वीडियो के इवेंट पर इस खबर की पुष्टि हो गई है। फिल्म का नाम 'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज' है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें शाहिद कपूर को महाभारत के अमर योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाते देखा जाएगा। माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी जिंदा हैं और धरती पर मौजूद हैं।

फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज' को लेकर वर्षों से चर्चे हो रहे थे। इसे फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर बनाने वाले थे। फिल्म का हीरो विक्की कौशल को होना था। इसका एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था। हालांकि कुछ समय पहले फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आदित्य धर ने घोषणा की थी कि वो अब इस फिल्म को नहीं बना रहे थे। आदित्य का कहना था कि ये पौराणिक सुपरहीरो एक्शन फिल्म भारतीय फिल्मों के लिए बहुत बड़ी थी। ऐसे में उनकी टीम ने माना कि बजट की कमी के होने की वजह से इसे बनाना 'नामुमकिन' है।

ख़त्म हुआ फैंस इंतजार! सामने आई 'मिर्जापुर 3' की पहली झलक

करीना कपूर के साथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में हुई इस मशहूर अदाकारा की एंट्री

विक्रांत मैसी ने मांगी सारा अली खान से माफी, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -