रजनीकांत की पत्नी बनकर घर-घर में छाई ये मशहूर एक्ट्रेस
रजनीकांत की पत्नी बनकर घर-घर में छाई ये मशहूर एक्ट्रेस
Share:

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन (Shriya Saran) आज अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई किरदार निभाए हैं, जिनके माध्यम से आज उनका नाम दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े सितारों की लिस्ट में शुमार हो चुका है। श्रिया सरन का जन्म 11 सितंबर, 1982 को देहरादून में हुआ था। वही जहां एक तरफ श्रिया ने अपने बेहतरीन अभिनय का जादू हर शख्स पर चलाया है, वहीं कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने भारतीय क्लासिकल और वेस्टर्न डांस में भी महारथ हासिल की है। उनका रुझान हमेशा से अभिनय की तरफ था, किन्तु उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका ये सपना सच हो पाएगा।

श्रिया की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई। उनके पिता पुष्पेंद्र सरन भटनागर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में काम करते थे, जबकि उनकी मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हुआ करती थीं। कॉलेज के दिनों में श्रिया कई डांस कॉम्पिटिशन में भाग लिया करती थीं, इसी के चलते उन्हें रेणु नाथन की म्यूजिक एल्बम 'थिरकती क्यूं हवा' का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ। यहीं से ही श्रिया की जिंदगी ने करवट ली। इसके बाद ही उन्हें रामोजी फिल्म्स ने अपनी फिल्म 'इष्टम' के लिए साइन कर लिया। बस फिर क्या था, श्रिया को एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर्स भी आने लगे।

वही शुरुआत में बेशक श्रिया को काफी नाकामियां झेलनी पड़ीं, किन्तु सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की 'शिवाजी द बॉस' उनके करियर में एक और बड़ा मोड़ लेकर आई। बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के अतिरिक्त श्रिया कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। विशेष रूप से दर्शकों के जहन में उनकी फिल्म 'दृश्यम' की यादें अब भी ताजा हैं। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन (Ajay Devgn) की पत्नी का किरदार निभाया था।

इस शख्स संग रिलेशनशिप में हैं 'टीवी की नागिन', फोटो शेयर कर खुद दी खबर

मीका सिंह की गर्लफ्रेंड ने पहन डाली इतनी खुली ड्रेस, देखकर फैंस नहीं हटा पा रहे नजरें

VIDEO! गणपति पूजा के दौरान ऐसी हरकतें करता दिखा ये मशहूर कपल, देखकर भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -