प्रभु श्री राम की मूर्ति लेकर अयोध्या से नंगे पैर लौटे ये मशहूर अभिनेता, वीडियो देख खुश हुए फैंस
प्रभु श्री राम की मूर्ति लेकर अयोध्या से नंगे पैर लौटे ये मशहूर अभिनेता, वीडियो देख खुश हुए फैंस
Share:

अयोध्या सहित पूरे देश के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा, 5 शताब्दियों के पश्चात् प्रभु श्री राम अपने भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। वही अयोध्या में हुई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नेताओं एवं बिजनेसमैन के साथ बॉलीवुड-टाउन के कई स्टार्स भी पहुंचे थे। 

अभिनेता जैकी श्रॉफी भी प्रभु श्रीराम के दर्शन करने लिए अयोध्या गए थे। हालांकि, अब वो लौट आए हैं। किन्तु खास बात ये है कि जैकी श्रॉफ नंगे पैर ही अयोध्या गए थे और आए भी नंगे पैर ही हैं। पिछली देर रात जैकी श्रॉफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैकी श्रॉफ अयोध्या से अपने साथ प्रभु श्री राम की प्रतिमा लेकर नंगे पैर लौटे। 

वही इस दौरान जैकी श्रॉफ के साथ विवेक ओबेरॉय भी दिखाई दिए। विवेक ने पैपराजी को बताया कि जैकी मुंबई से अयोध्या नंगे पैर गए और नंगे पैर ही वापस आए हैं। जैकी श्रॉफ ने पैपराजी संग कई फोटोज भी क्लिक कराईं तथा जय सिया राम के नारे भी लगाए। जैकी श्रॉफ की भक्ति और श्रद्धा को देखकर उनके प्रशंसक बहुत इंप्रेस हो रहे हैं। जैकी श्रॉफ के वायरल वीडियो पर प्रशंसक प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर एक शख्स ने लिखा- जग्गू दादा ने दिल जीत लिया। कई लोग कमेंट सेक्शन में तरह तरह के कमेंट कर रहे है। 

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आई रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया, बताया इस बात का है अफ़सोस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच PM मोदी ने अमिताभ बच्चन से इशारों में क्या पूछा?, वायरल हुआ VIDEO

अनुपम खेर से लेकर पवन कल्याण तक... जानिए राम मंदिर के लिए किस स्टार ने किया कितना दान?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -