पैपराजी के सामने इस मशहूर एक्टर ने महिला स्टाइलिस्ट के साथ किया गंदा बर्ताव, वीडियो देख भड़के लोग
पैपराजी के सामने इस मशहूर एक्टर ने महिला स्टाइलिस्ट के साथ किया गंदा बर्ताव, वीडियो देख भड़के लोग
Share:

टीवी के मशहूर सीरियल ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होते नजर आते हैं। इस बार तो उनपर नशे में एक इवेंट में आने और अपनी महिला स्टाइलिस्ट को शर्मसार करने तक का इल्जाम लग गया। सोशल मीडिया पर करण का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। करण जट्ट नू चुड़ैल टकरी के प्रीमियर पर पहुंचे थे। 

जहां वो बेहद रूखे स्वभाव में बात करते नजर आए। उन्होंने पैपराजी को पोज देते हुए अपनी स्टाइलिस्ट को आवाज लगाई। करण ने कहा- इधर आ ना, खड़ी हो जा चुपचाप। ये देखो ये स्टाइलिस्ट है हमारी, बोलते हुए करण ने स्टाइलिस्ट रिप्ड जींस की तरफ इशारा किया। करण के इस प्रकार से बुलाने पर स्टाइलिस्ट भी अजीब महसूस करती नजर आई। हालांकि फिर उन्होंने पोज किया और चले गए। मगर लोगों को ये रास नहीं आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

इस पर एक शख्स ने लिखा- पता नहीं किस बात का एटीट्यूड है। महिलाओं से बात करने की जरा भी तमीज नहीं है। दूसरे शख्स ने लिखा- ये फिर पीकर आया है। खैर इसके लिए कोई नई बात नहीं है इवेंट्स में ड्रिंक कर के जाना। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर एक्टर को लताड़ लगाई है। बता दें, करण ने स्वयं कबूल किया था कि वो कस्तूरी सीरियल के सेट पर नशे में तोड़फोड़ करते थे, इसी कारण वो बंद हो गया था।

बेटी मालती संग दिखाई प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा कि फैंस कर रहे तारीफ

'मैं जया बच्चन से बेहतर हूं...', पैपराजी को देख बोली ये दिग्गज अदाकारा

'भाई की मौत को 45 महीने बीते, अब तक खोज रहे जवाब', सुशांत सिंह की बहन ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -