सलमान के घर हुई फायरिंग से बुरा हुआ इस अदाकारा का हाल, रोते हुए बोली- 'उन्हें बख्श दो'
सलमान के घर हुई फायरिंग से बुरा हुआ इस अदाकारा का हाल, रोते हुए बोली- 'उन्हें बख्श दो'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियों ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। हर कोई सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता में है। सलमान की जान पर मंडरा रहे खतरे को देखकर अभिनेत्री राखी सावंत भी बहुत परेशान हैं, क्योंकि वो सलमान को अपना भाई मानती हैं। राखी ने एक वीडियो साझा करके हमलावरों से सलमान को नुकसान ना पहुंचाने की अपील की है।

वीडियो में राखी हाथ जोड़कर रोते हुए हमलावरों से बोलती नजर आई- भाई के साथ ऐसा मत करो प्लीज, मैं हाथ जोड़ती हूं। आप लोगों की मिन्नतें करती हूं। वो लेजेंड हैं, उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है। सलमान भाई ने बहुत निर्धन लोगों का भला किया है। मैं हाथ जोड़ती हूं, क्या मिलेगा आप लोगों को? प्लीज, सलमान भाई के साथ ऐसा मत करो। उनके और उनकी NGO के कारण कितने घर चलते हैं। वो फिल्मों में कमाते हैं निर्धनों के लिए। मेरी मां के लिए उन्होंने इतना किया है। मेरी मां का उन्होंने ऑपरेशन कराया है। ऐसे करोड़ों लोगों का ऑपरेशन कराया है। उन्हें बख्श दो प्लीज। 

आगे राखी ने कहा- मैं सलमान भाई की बहन हूं, उन्होंने बहुत कुछ किया है मेरे लिए भी। प्लीज, उनके साथ कुछ बुरा मत करो। हमेशा वो पूरे वर्ष मदद करते हैं सबकी। सलमान के लिए राखी को यूं परेशान देखकर प्रशंसक उनसे बहुत इंप्रेस हैं। हालांकि, कई लोगों को लग रहा है कि राखी सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ड्रामा कर रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राखी सलमान के लिए रोने का अभिनय कर रही हैं, मगर उनकी आंख में आंसू तो दिखे ही नहीं। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

सरबजीत के हत्यारे की मौत पर खुश हुआ ये बॉलीवुड एक्टर, बोले- 'अज्ञात लोगों को धन्यवाद'

इंटरनेट पर छाई राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें, इस अवतार में नजर आई जाह्नवी कपूर

रणवीर सिंह और कृति सेनन ने काशी में रैंप वॉक, वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -