पति संग बिग बॉस में आकर पछताई ये एक्ट्रेस, डांट पड़ी तो लगीं रोने
पति संग बिग बॉस में आकर पछताई ये एक्ट्रेस, डांट पड़ी तो लगीं रोने
Share:

टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का गेम ऐसा है जो बड़े से बड़े स्टार्स को कंफ्यूज कर देता है। उन्हें समझ नहीं आता ये गेम कैसे खेलना है। सितारों की भीड़ में कई बड़े नाम गुम हुए हैं। वही लगता है सीजन 17 में टेलीविज़न की मशहूर जोड़ी ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का भी यही हाल है। शो ऑनएयर हुए 3 दिन गुजर गए हैं, मगर अब तक दोनों ने कुछ नहीं किया।

वो स्क्रीन पर कम नजर आते हैं। कम बोलते हैं। किसी से उनका इंट्रैक्शन नहीं नजर आता। कपल की आपस में कोई केमिस्ट्री भी दिखाई नहीं देती है। कपल का ये हाल देख बिग बॉस को हस्तक्षेप करना ही था। आगामी एपिसोड में बिग बॉस दोनों को नींद से जगाते हुए नजर आएँगे। इसके चलते ऐश्वर्या रोने लगीं। ऐश्वर्या-नील आपस में बातचीत करते हैं कि कैसे शो में आगे जाएंगे। ऐश्वर्या बोलती हैं- क्या करें हमें कुछ समझ नहीं आ रहा, बिग बॉस आपका फॉर्मेट समझ नहीं आ रहा है।

ऐश्वर्या कहती हैं कि उनके काफी मूड स्विंग्स हो रहे हैं। वो कुछ समझ नहीं पा रही हैं। फिर वो रोने लगती हैं। नील बोलते हैं वो प्लानिंग करके नहीं आए थे। कपल का ऐसा हाल देख उनके प्रशंसक जरूर निराश हो रहे हैं। प्रशंसकों को उनसे बहुत उम्मीदें थीं। मगर वो दोनों गेम खेल नहीं पा रहे हैं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आए ऐश्वर्या-नील टीवी की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी है। मगर रियलिटी शो में उनके तेवर फीके पड़ गए।

एक रिचार्ज में अनलिमिटेड डेटा, 12 ओटीटी और 550 टीवी चैनल, खास ऑफर

जंग का अखाड़ा बना बिग बॉस का घर, सामने आया VIDEO

'बिग बॉस 17' के पहले एपिसोड से ही छाई ये कंटेस्टेंट, यूजर्स ने बताया- 'इस सीजन की एंटरटेनर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -