शादी के बंधन में बंधी अब ये एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन के साथ आ चुकी है नजर
शादी के बंधन में बंधी अब ये एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन के साथ आ चुकी है नजर
Share:

पिछले कुछ समय में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे तथा जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की। ऐसे में अब इस लिस्ट में अभिनेत्री स्विनी खरा(Swini Khara) का भी नाम सम्मिलित हो गया है। हाल ही में स्विनी खरा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से सगाई कर ली है। स्विनी ने फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रशंसक इन फोटोज को बहुत क्यूट बता रहे हैं।

हाल ही में स्विनी ने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई संग अपने रिलेशनशिप को एक नया मुकाम दिया तथा सगाई कर ली। सोशल मीडिया पर स्विनी ने फोटोज शेयर की हैं, जिन में वो लहंगे में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिंक लहंगे के साथ ही स्विनी ने अपने लुक को डायमंड और एमरल्ड नेकलेस के साथ पूरा किया है। फोटोज को साझा करते हुए स्विनी ने लिखा, "मैं आपसे कागज की अंगूठी के साथ शादी करूंगी। #SwiniGotHerVish"।स्विनी और उर्विश की इन फोटोज को प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swini Khara (@swinikhara)

बता दें कि स्विनी पिछले लंबे समय से सिनेमाई दुनिया से दूर हैं। हालांकि उन्होंने पहले जो भूमिका निभाई थी, दर्शकों ने उन्हें पसंद किया था। बता दें कि बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस ही स्विनी ने अपने करियर का आरम्भ किया था। स्विनी, अमिताभ बच्चन संग फिल्म 'चीनी कम' में दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। इसके साथ ही, स्विनी ने 'बा बहू और बेबी' में भी काम किया, मगर स्विनी कई वर्षों से पर्दे से दूर हैं। स्विनी, वर्ष 2016 में आईं फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने जयंती की भूमिका निभाई थी।

आखिर क्यों कपिल शर्मा को मिली 'ज्विगाटो'? डायरेक्टर ने कहा- 'शाहरुख खान को भी नहीं लेती'

कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगेटो' को देखकर रो पड़े दक्षिण कोरियाई दर्शक, कॉमेडियन ने दी ये प्रतिक्रिया

'चिकनी-चुपड़ी बातें करती हो, आगे-पीछे घूमती हो', शहनाज गिल पर भड़की ये सिंगर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -