39 की उम्र में मां बनने जा रही है ये एक्ट्रेस, ग्लैमरस अंदाज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
39 की उम्र में मां बनने जा रही है ये एक्ट्रेस, ग्लैमरस अंदाज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री गौहर खान के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। गौहर जल्द ही अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। गौहर खान ने अपना ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। फोटोशूट की फोटोज गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। 

गर्भवती गौहर ने फोटोशूट में कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर कई किलर पोज दिए हैं। गौहर के दिलकश एक्सप्रेशंस उनके प्रशंसकों के दिल को घायल कर रहे हैं। फोटोज में गौहर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। मैटरनिटी शूट की फोटोज में गौहर फ्लोरल प्रिंटेड ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइट ग्लोइंग मेकअप किया है। हाफ टाई हेयर एवं मिनिमल जूलरी के साथ गौहर ने अपना लुक कंप्लीट किया। गौहर फुल स्टाइल में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर की फोटोज पर प्रशंसक अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- गौहर आप ग्लो कर रही हो। दूसरे ने लिखा- माशाल्लाह। गौहर की प्रेग्नेंसी का थर्ड ट्राइमेस्टर चल रहा है। कुछ दिन पहले गौहर की गोदभराई की रस्म भी हुई थी। गोदभराई के फंक्शन में गौहर पति जैद दरबार संग रोमांटिक होती नजर आई थीं। अब हर किसी को गौहर के आने वाले बच्चे का इंतजार है।

रिया चक्रवर्ती से इन 2 मशहूर एक्टर्स की हुई लड़ाई, साथ काम करने से किया मना

राखी सावंत को मिली नया 'पति', वायरल हुआ वीडियो

'निब्बा निब्बी नहीं हैं हम', तेजस्वी संग शादी के सवालों पर बोले करण कुंद्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -