'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएगी 'गुम है...' सीरियल की ये अदाकारा! खुद एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएगी 'गुम है...' सीरियल की ये अदाकारा! खुद एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Share:

टीवी के चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर इस समय बहुत बज बना हुआ है। इस शो को लेकर निरंतर नई अपडेट्स सामने आ रही है। अब तक रोहित के इस खतरनाक गेम शो से कई नाम जुड़ चुके हैं। प्रत्येक वर्ष इस शो में कई बड़े स्टार्स हिस्सा लेते हैं, जो खतरनाक टास्क के साथ ही जानलेवा जानवरों से भी समाना करते हैं। इसी बीच अब इस शो से सबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

'गुम है किसी के प्यार' सीरियल में सवि की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री भाविका शर्मा ने रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' को करने से स्पष्ट मना कर दिया है। भाविका के ऐसा करने के पीछे का कारण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। भाविका ने सीरियल में अपने किरदार के साथ अपने वर्कफ्रंट को लेकर भी खुलकर बात की। इसी के चलते भाविका से रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या आप खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेंगी। इस पर भाविका ने बिना देरी किए स्पष्ट इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'वो 'खतरों के खिलाड़ी' में कभी भी हिस्सा नहीं ले सकती हैं, क्योंकि उन्हें हर चीज से डर लगता है। फिर चाहे वो जानवर हो या फिर कोई खतरनाक सटंट।' इसके साथ ही भाविका ने ये अवश्य कहा कि यदि उन्हें डांस रियलिटी शो में जाने का मौका मिला तो वो इसे अवश्य आजमाना चाहेंगी। क्योंकि उन्हें डांस करना काफी पसंद है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार रोहित शेट्टी नए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। आमतौर पर हर बार शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में होती है, किन्तु इस बार कथित तौर पर यह थाईलैंड या जॉर्जिया में होगी। वहीं, हर बार खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग मई में आरम्भ हो जाती है। ऐसे में निर्माता इस बार भी पूरा प्रयास कर रहे हैं कि मई में ही शूटिंग आरम्भ कर दें। इसी कारण प्रतियोगियों की तलाश जोरों पर चल रही है।

6 साल बाद छलका आयुष शर्मा का दर्द, बोले- 'मुझे लड़की कहा गया और...'

ख़ुशी कपूर संग रिलेशनशिप की ख़बरों पर आई वेदांग रैना की प्रतिक्रिया

जब धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन पर चला दी थी असली गोली, मरते-मरते बचे थे बिग बी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -