10 साल बाद मां बनीं ये अदाकारा, बेटी का हुआ जोरदार स्वागत
10 साल बाद मां बनीं ये अदाकारा, बेटी का हुआ जोरदार स्वागत
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल बालिका वधू फेम नेहा मर्दा मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। नेहा मर्दा के घर नन्ही परी आई है। नेहा ने इंस्टा पर बेटी का होम वेलकमिंग वीडियो साझा किया है। इसे लेकर वे बहुत उत्साहित नजर आई। बेबी गर्ल के स्वागत में जोर शोर से तैयारी हुई है। पूरे घर को बलून से डेकोरेट किया गया है। 

नेहा ने बेटी के स्वागत के लिए ये खास तैयारी कराई है। इस जश्न का पूरा वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा। नेहा वीडियो में बता रही हैं कैसे पूरी डेकोरेशन हुई। वे और उनका परिवार कितना खुश है। वीडियो के अंत में नेहा सिर पर लाल दुपट्टा ओढ़े बेटी को घर में लेकर आती हैं। वे नन्ही परी के साथ ढेरों तस्वीरें खिंचवाना चाहती हैं।

नेहा शादी के 10 वर्ष पश्चात् मां बनी हैं। अंतिम महीनों में कॉम्पलिकेशंस के कारण उनकी प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। नेहा 37 वर्ष की आयु में मां बनी हैं। पहले बच्चे को लेकर नेहा मर्दा बहुत उत्साहित रहीं। नेहा का प्रेग्नेंसी में पति ने विशेष ख्याल रखा। नेहा बहुत वक़्त से स्क्रीन पर दिखाई नहीं दी हैं। वे परिवार को समय दे रही हैं। बालिका वधू शो से उन्हें फेम प्राप्त हुआ था।

बिना कपड़े बस कोट पहनकर इवेंट में आ पहुंचीं पूनम पांडे, देखकर भौचक्के रह गए लोग

अनुपमा के इस एपिसोड को देख छूट जाएंगे फैंस की हंसी, SRK हुई वजह

'AbhiRa' को साथ देखकर झूमे फैंस, जबरदस्त अवतार में आया नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -